
Model school admissions open for the first time, with applications opening on March 6th.
प्रदेश के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूलों में नए शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस बार का सत्र खास होगा क्योंकि राज्य सरकार ने मॉडल स्कूलों में कक्षा 6 से 12 के साथ-साथ अब प्राथमिक कक्षाओं 1 से 5 तक को भी हरी झंडी दे दी है। अभिभावक कक्षा 1 से 9 तक में प्रवेश के लिए 6 मार्च से 16 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। कक्षा 1 में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च 2026 को 6 वर्ष से अधिक परंतु 7 वर्ष से कम होनी अनिवार्य है।
अब तक मॉडल स्कूल केवल कक्षा 6 से संचालित होते थे, लेकिन अब कक्षा 1 से 5 की पढ़ाई भी होगी। कक्षा-1 में शत-प्रतिशत नए प्रवेश होंगे, जिसकी छात्र सीमा प्रति सेक्शन 40 निर्धारित की गई है। कक्षा 2 से 5 में केवल रिक्त सीटों पर ही प्रवेश दिए जाएंगे। यदि सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो 23 मार्च को लॉटरी के जरिए चयन किया जाएगा।
कक्षा 6 से 8 में रिक्त सीटों पर प्रवेश लॉटरी से होंगे, लेकिन कक्षा 9 के लिए जिला स्तर पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कक्षा 9 के लिए प्रवेश परीक्षा 18 मार्च को। परीक्षा परिणाम और चयनित सूची का प्रकाशन 23 मार्च तथा एक अप्रेल को सभी कक्षाओं के लिए नए शैक्षणिक सत्र का आगाज होगा। खास बात यह है कि कक्षा 10 और 12 में प्रवेश केवल सीबीएसई के नियमों के अनुसार ही मिल सकेगा। वहीं, कक्षा 11 के लिए प्रवेश निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे।
विवरण तिथियां
Published on:
01 Mar 2026 09:45 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
