
A wave of faith surged in Navkar Mantra, saints and public representatives recited Namokar Mantra
नवकार मंत्र की महिमा निराली है। इस मंत्र का पाठ करने से कई कष्ठों का निवारण होता है। इसका पाठ करने के लिए बुधवार को चित्रकूट धाम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए श्रृद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। पाठ शुरू होने के 30 मिनट बाद तक लोगों का आने का क्रम जारी था। पूरा पांडाल नवकार मंत्र से गूज उठा। हर किसी की जुबान पर नवकार मंत्र का नाम था।
जीतो भीलवाड़ा चैप्टर की ओेर से आयोजित इस कार्यक्रम में भागीदार बनने के लिए हर किसी के कदम चित्रकूट धाम की ओर बढ़ रहे थे। सुबह सात बजे से लोगों का आने क्रम शुरू हो गया था। भजनों व दीप प्रज्जवलन के बाद 8.14 बजे नवकार मंत्र का पाठ शुरू हुआ। पहली माला (108 मंत्र) 8.47 बजे समाप्त हुई। बाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन से देश के 100 से अधिक शहरों में हुई इस पाठ में उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया। मोदी ने नवकार मंत्र की महिमा बताई। नए संसद भवन में 24 तीर्थंकर के विराजमान होने की जानकारी दी तो पूरा पांडाल तालियों से गूंज उठा। दूसरी माला 9.23 बजे शुरू हुई जो 9.52 बजे समाप्त होने के साथ जाप का समापन हुआ।
हर व्यक्ति का स्वागत
जाप में आने वाले हर व्यक्ति का हाथ जोड़कर व तिलक तथा दुपप्टा व बैच लगाकर स्वागत किया। जाप में पुरुष सफेद कपड़े व महिलाएं केसरिया वस्त्र पहनकर आई थी। वरिष्ठ जनों के बैठने के लिए अलग से कुर्सियों की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में मंहत हंसाराम, संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबू गिरी, निम्बार्क आश्रम के मोहनशरण शास्त्री, टेकरी के बालाजी मंदिर के काठिया वाले बाबा के लिए बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी। इनके अलावा सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक अशोक कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, नगर निगम के पहापौर राकेश पाठक, पुलिस उप अधीक्ष मांडल मेघा गोयल समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी ने भी पाठ में हिस्सा लिया। पाठ के पहले मुख्य द्वार पर णमोकार मंत्र का कार्वि माला का वितरण किया। वही णमोकार पुस्तक समेत अन्य सामग्री का वितरण किया। मनीष शाह ने संचालन किया तथा पंकज जैन व ओनिक जैन ने भजन पेश किए।
Published on:
09 Apr 2025 11:34 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
