
A wave of faith surged in the court of Sanwariya Seth: Phaag was celebrated with Chhappanbhoga in Naugawan.
भीलवाड़ा के नौगांवा स्थित माधव गोशाला परिसर रविवार को लघु वृंदावन के रूप में नजर आया। श्री सांवरिया सेठ मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित 'फाग महोत्सव' में भक्ति, शक्ति और उल्लास का ऐसा त्रिवेणी संगम हुआ कि हर भक्त ठाकुरजी के रंग में रंगा नजर आया। चंग की थाप, भजनों की स्वर लहरियां और अबीर-गुलाल के बीच सांवरिया सेठ का दरबार दिव्य आभा से दमक उठा। महोत्सव का शुभारंभ रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान सांवरिया सेठ के विशेष दुग्धाभिषेक एवं पंचामृत अभिषेक के साथ हुआ।
मंदिर के पुजारी दीपक आनंद पाराशर ने ठाकुरजी का नयनाभिराम शृंगार किया गया। इसमें भगवान को फाग की विशेष मनमोहक पोशाक धारण कराई गई। छप्पन भोग भगवान को अर्पित किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि फाग महोत्सव में भजन गायिका मिताली ने जब 'बरसाने में होली रे' और 'म्हारा सांवरिया सेठ आओ नौगांवा में, फूलां सूं होली खेलां रे' जैसे भजनों की प्रस्तुति दी, तो समूचा पंडाल झूम उठा।
संघ प्रचारक सुरेश भाई ने संदेश दिया कि यहाँ सांवरिया सेठ एक 'ढाणी' के रूप में विराजमान हैं, जहां गोमाता के मध्य श्रीकृष्ण और श्रीकृष्ण के मध्य गोमाता का वास है। आगामी 27 मार्च से गोवत्स राधाकृष्ण महाराज के श्रीमुख से 'भागवत समरसता महोत्सव' का आयोजन होगा।
Updated on:
23 Feb 2026 09:12 am
Published on:
23 Feb 2026 09:12 am
