
Saras Dairy's retirement game: Favorites past 65 still in office
भीलवाड़ा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ (सरस डेयरी) में नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को उपकृत करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। राजस्थान सहकारी डेयरी संघ के आदेशों के बावजूद यहां सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति में जमकर मनमानी की जा रही है। मुख्यालय के स्पष्ट निर्देश हैं कि 65 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके किसी भी व्यक्ति को सेवा में नहीं रखा जाएगा, लेकिन भीलवाड़ा डेयरी में 71 वर्ष तक के बुजुर्ग कर्मचारी संविदा के नाम पर अब भी पदों पर जमे हुए हैं। इस खुलासे ने डेयरी प्रशासन की पारदर्शिता और जवाबदेही पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
आरसीडीएफ की ओर से जारी आदेश के अनुसार सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति के नियम बेहद स्पष्ट हैं। आदेश के अनुसार किसी भी सेवानिवृत्त कर्मचारी को संविदा के आधार पर अधिकतम 3 वर्ष (2 वर्ष तथा 1 वर्ष का अतिरिक्त विस्तार) तक ही नियुक्त किया जा सकता है। 65 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके किसी भी व्यक्ति को ठेके या किसी भी अन्य माध्यम से सेवा में नहीं रखा जाएगा। इन सख्त निर्देशों के बावजूद भीलवाड़ा डेयरी समेत प्रदेश की अन्य डेयरी में स्थिति इसके ठीक उलट है। प्रबंधन की मेहरबानी से ऐसे कर्मचारियों को पदों पर बिठा रखा है जो निर्धारित समय सीमा और 65 वर्ष की आयु सीमा, दोनों को काफी पहले पार कर चुके हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब महाप्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) की ओर से पहले ही हिदायत दी जा चुकी है कि 65 पार कर चुके व्यक्तियों को किसी भी रूप में नियोजित नहीं किया जाए, तो भीलवाड़ा डेयरी के अलावा अन्य डेयरी में यह 'बैकडोर एंट्री' कैसे जारी है। प्रशासन की इस रहस्यमयी चुप्पी ने कई शंकाओं को जन्म दे दिया है। सूत्र बताते हैं कि नियमों को जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है। आखिर वो कौनसी अदृश्य ताकत या संरक्षण है। जिसके दबाव में इन अपात्र कर्मचारियों को वर्षों से पदों पर बनाए रखा गया है।
वर्तमान में डेयरी में संविदा पर कार्यरत वे कर्मचारी, जो मुख्यालय के आदेशों का सीधा उल्लंघन कर रहे हैं।
कर्मचारी का नाम वर्तमान आयु नियमों के अनुसार स्थिति
Updated on:
23 Feb 2026 09:17 am
Published on:
23 Feb 2026 09:16 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
