23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टेक्सटाइल पार्क रूपाहेली में 21.94 करोड़ के विकास कार्यों का रास्ता साफ, रीको जल्द जारी करेगा वर्क ऑर्डर

ई-टैंडर में जयपुर की दो कम्पनी ने लिया हिस्सा भीलवाड़ा जिले के औद्योगिक विकास को नई गति देने की तैयारी पूरी हो गई है। राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम लिमिटेड (रीको) ने रूपाहेली स्थित टेक्सटाइल पार्क में बड़े स्तर पर सिविल कार्यों के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। इसमें जयपुर की दो कम्पनी […]

2 min read
Google source verification
Paving the way for development works worth Rs 21.94 crore in Rupaheli Textile Park

Paving the way for development works worth Rs 21.94 crore in Rupaheli Textile Park

ई-टैंडर में जयपुर की दो कम्पनी ने लिया हिस्सा

भीलवाड़ा जिले के औद्योगिक विकास को नई गति देने की तैयारी पूरी हो गई है। राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम लिमिटेड (रीको) ने रूपाहेली स्थित टेक्सटाइल पार्क में बड़े स्तर पर सिविल कार्यों के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। इसमें जयपुर की दो कम्पनी ने हिस्सा लिया है। मुख्यालय से निर्देश मिलने के साथ ही वर्कऑर्डर भी जल्द जारी किए जाएंगे। करीब 21.94 करोड़ रुपए की लागत से इस क्षेत्र में सड़क निर्माण, चारदीवारी और सर्वे जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे।

सर्वे से लेकर निर्माण तक की योजना

रीको की ओर से जारी टैंडर के अनुसार रूपाहेली टेक्सटाइल पार्क में 'सर्वे डिमार्केशन', लेवलिंग, सड़कों का निर्माण, सीडी वर्क्स और सुरक्षा के लिहाज से बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जाना है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 1 साल और 1 महीने की समय सीमा निर्धारित की गई है।

टेंडर प्रक्रिया: डिजिटल मोड पर जोर

सरकार की 'ई-प्रोक्योरमेंट' नीति के तहत यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी थी। जयपुर के दो ठेकेदारों ने अपनी बिड जमा करवा दी है। इस इस पर निर्णण होने के बाद वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। रूपाहेली में कुल कार्य 21.94 करोड का होगा। इसके लिए 10 फरवरी तक टैंडर मांगे थे। 11 फरवरी को खोले गए टैंडर में जयपुर की दो कम्पनी के टैंडर कॉफी आई है। अब इनपर कार्य चल रहा है।

गुणवत्ता पर नजर: डिफेक्ट लायबिलिटी क्लॉज

कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भुगतान की शर्तों को कड़ा रखा गया है। परफॉर्मेंस सिक्योरिटी की 50 फीसदी राशि कार्य पूर्ण होने और फाइनल बिल पास होने पर मिलेगी, जबकि शेष 50 फीसदी राशि 'डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड' (दोष निवारण अवधि) के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद ही रिफंड की जाएगी।

घोषणा से लेकर अब तक की गति और प्रगति

भीलवाड़ा के रूपाहेली में घोषित टेक्सटाइल पार्क के लिए 1273 बीघा (214 हेक्टेयर) भूमि पहले ही आरक्षित है। अक्टूबर 2025 में राज्य सरकार ने इसके लिए 221 करोड की प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी की थी। रीको के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एसके. नैनावटी के अनुसार 4 फ़रवरी 2026 को टेक्सटाइल पार्क के लिए पर्यावरण स्वीकृति प्राप्त हो चुकी। क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के लिए 21.94 करोड के सिविल वर्क टेंडर हो चुके हैं। जल्द ही वर्क आर्डर जारी कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसके बाद भूखंड आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।