22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिलावटियों के खिलाफ कार्रवाई जारी, खराब 280 किलो मिर्ची जलवाई

मिर्ची नष्ट करवाकर विक्रेता को पाबंद किया

2 min read
Google source verification
Bhilwara, Bhilwara news, Action against adulteration in bhilwara, Latest news in bhilwara, bhilwara news in hindi, Latest hindi news in bhilwara

चिकित्‍सा विभाग की टीम ने 280 किलो खराब मिर्ची को जलाकर नष्ट करवाया

भीलवाड़ा।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार तीसरे दिन भी मिलावट के संदेह में कार्रवाई जारी रखी। शहर के गांधीनगर में मिर्ची मण्डी की दुकान पर दबिश देकर खराब मिर्ची हाथों-हाथ जलाया। मिठाई की दो व डेयरी की एक दुकानों से नमूने लिए गए। इनको जांच के लिए अजमेर भेजा जाएगा।

READ: संकट में डरे नहीं, सीखे आत्मरक्षा के गुर

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेसी जीनगर ने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारी आनंद चौधरी के नेतृत्व में टीम ने गांधीनगर में दिनेश चेचाणी के गोदाम पर दबिश दी। जांच में 280 किलो खराब मिर्ची मिली। जलाकर नष्ट करवाया। इसी तरह शहर में दो जगहों से मावे के सेम्पल लिए तथा एक जगह से घी का सैंपल भरा।

READ: सात समंदर पार से ढाई माह बाद ताबूत में आए शव को देख बिलख उठे परिजन

पॉलीथिन में बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई

भीलवाड़ा. प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद नगर परिषद की नजर गुरूवार को पॉलीथिन में सामग्री देने वालों पर रही। परिषद के दस्ते ने शहर की विभिन्न सब्जी मण्डियों के साथ आजादनगर क्षेत्र में कुछ किराणा की दुकानों पर भी कार्रवाई कर १५५ किलो पॉलीथिन जब्त किया। परिषद टीम ने शाम की सब्जी मण्डी से २८ किलो, अजमेरा चौराहा पर ओवरब्रिज के नीचे लगने वाली सब्जी मण्डी से १५ किलो, श्रीगेस्ट हाउस चौराहा के पास एक दुकान से २० किलो, कुंभा सर्किल सब्जी मण्डी से २२ किलो, कुंभा सर्किल से पन्नाधाय सर्किल के मध्य एक किराणा दुकान से ४० किलो एवं एक अन्य दुकान से ३० किलो पॉलीथिन थैलियां जब्त की गई। परिषद ने तीन दिन में कार्रवाई के दौरान करीब १४०० किलो पॉलीथिन थैलियां जब्त की है। सब्जी मण्डियों से पॉलीथिन जब्ती के दौरान विक्रेताओं में अफरातफरी मच गई। कई विक्रेताओं ने थैलियां गायब कर दी। एेसे में बिना कपड़ा थैली लिए सब्जी खरीदनेे पहुंच गए लोग भी परेशान रहे।

पॉलीथिन मुक्त भीलवाड़ा बनाने का लक्ष्य
नगर परिषद सभापति ललिता समदानी के अनुसार शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने का लक्ष्य लेकर ये अभियान शुरू किया गया है। अभियान को सफल बनाने में पार्षदों सहित सभी वर्गों का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित पॉलीथिन बिक्री नहीं रोकी गई तो एेसा करने वालों के खिलाफ आर्थिक जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी होगी।