26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अन्नपूर्णा दूध योजना: दूध पिलाने के बाद बच्चों से साफ करवाए सारे बर्तन तो फीका दूध पीने के बाद बच्चों ने बनाया मुंह

बच्चों को दूध वितरण के बाद विद्यालय के स्टॉफ ने बच्चों ने दूध के बर्तन साफ करवाए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 2 Jul 2018, 2:03 PM IST

Annapurna milk scheme launched in bhilwara

Annapurna milk scheme launched in bhilwara

बनेड़ा।
बनेडा क्षेत्र के बेरा ग्राम पंचायत के जसवंतपुरा विद्यालय में सोमवार को अन्नपूर्णा दुग्ध योजना का शुभारंभ हुआ। बच्चों को दूध वितरण के बाद विद्यालय के स्टॉफ ने बच्चों ने दूध के बर्तन साफ करवाए। वहीं रायला क्षेत्र के ईरांस गांव में योजना के शुभारंभ के दिन बच्चों को फीका दूध दिया गया। बच्चों ने दूध का एक घुटक दूध गटकने के बाद मुंह बनाया। बच्चों का कहना था कि पहले दिन ही उन्हें फीका दूध दिया गया।

READ: यहां यमदूत बन सडक़ पर दौड़ा ट्रैक्टर, जो आया सामने उड़ाता गया

जानकारी के अनुसार जसवंतपुरा विद्यालय में अन्नपूर्णा दुग्ध योजना के तहत बच्चों को दूध पिलाया गया। इसमें दूध वितरण के बाद विद्यालय स्टॉफ ने सारे बर्तन बच्चों से साफ करवाएं। स्कूल में लगे हैंडपंप पर बच्चों ने दूध पीने के बाद बड़े—बड़े भगाने व गिलास साफ किए।

READ: खेत में भाभी को अकेली देखकर नशे धुत्त देवर ने कर दिया ऐसा काम, पति गया था खाना लेने, आया तो उड़ गए होश


अन्नपूर्णा दुग्ध योजना का शुभारंभ: बच्चों को पिलाया गरम दूध
प्रदेश के साथ-साथ भीलवाड़ा जिले में भी आज से स्कूलों में छात्रों को पौष्टिक आहार के रूप में अन्नपूर्णा योजना के तहत दूध उपलब्ध कराया गया है इस योजना का शुभारंभ सोमवार को सुभाषनगर में विद्यालय में जिला स्तर पर और ग्रामीण क्षेत्र में स्कूलों पहली से पांचवी तक के बच्चे को 150 मिलीलीटर और छठी से आठवीं तक के बच्चे को 200 मिलीलीटर गरम दूध दिया। वे सप्ताह में तीन दिन दूध दिया जाएगा।

जिले के बागौर, कारोही, अरवड़, सिंगोली चारभुजा, जहाजपुर, हुरड़ा, गेंदलिया, बनेड़ा, अमरगढ़, रायला, गुलाबपुरा सहित जिले में योजना का शुभारंभ हुआ। जिलास्तरीय कार्यक्रम में मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर, नगर विकास न्यास अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल, जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाडा, कलक्टर शुचि त्यागी, जिला परिषद सीईओ गजेंद्र सिंह, एडीएम एलआर गूगरवाल सुभाषनगर स्कूल पहुंचे तथा बच्चों को दूध पिलाया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग