26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां यमदूत बन सडक़ पर दौड़ा ट्रैक्टर, जो आया सामने उड़ाता गया

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 2 Jul 2018, 12:33 PM IST

Accident

भीलवाड़ा। जिले के पीपलूंद कस्बे में सोमवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने यमदूत बन सडक़ पर कोहराम मचा दिया। चालक के कंट्रोल से बाहर हुए ट्रैक्टर ने सब्जी व चाय की थड़ी को टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिनमें चार व्यक्तियों के गंभीर चोटें होने से जहाजपुर चिकित्सालय में कराया भर्ती। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा ट्रैक्टर को जब्त किया।

चालक के नियंत्रण से बाहर
जानकारी के अनुसार पीपलूंद कस्बे में एक ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर सब्जी व चाय की थड़ी को टक्कर मार दी। जिससे वहां बैठे करीब आधा दर्जन लोग चपेट में आकर घायल हो गए। सूचना पर जहाजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे तथा नुकसान का जायजा कर ट्रैक्टर जब्त किया।

बाइक भी क्षतिग्रस्त
हादसे में घायलों का जहाजपुर चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। हादसे में अशोक खटीक, नंद सिंह, नाहर सिंह, सत्तार मोहम्मद के ज्यादा चोटें होने से चिकित्सालय में भर्ती कया गया। जब की घटना में दो बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है। थड़ी संचालक विपुल गुजराती, जगदीश जाट, कालू खारोल को मामूली चोटें आई।

Read More: घर से फरार होने वाली नाबालिगों की दर्द भरी दास्तां! प्रेमी सलाखों के पीछे, खुद यहां ऐसा जीवन जीने को मजबूर

और यहां... करंट लगने से डम्पर चालक की मौत
बाड़मेर जिले के रागेश्वरी थाना क्षेत्र आडेल गांव के पास सडक़ किनारे ट्रक खड़ा कर डम्पर के ऊपर चढ़ा चालक करंट की चपेट में आ गया, इससे उसकी मौत हो गई, सूचना मिलने पर रागेश्वरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर डम्पर मालिक को सूचना दी! पुलिस ने बताया कि लूनी नदी से अवैध बजरी भरकर डम्पर बाड़मेर की तरफ जा रहा था! चालक केशाराम बताया जा रहा है, जिसकी मौत हो गई!

Read More: अजमेर नगरी शर्मसार: खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाने के नाम पर युवतियों के साथ अश्लील हरकत फिर MMS सोशियल साइट्स पर वायरल

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग