26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर नगरी शर्मसार: खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाने के नाम पर युवतियों के साथ अश्लील हरकत फिर MMS सोशियल साइट्स पर वायरल

राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाने के नाम पर छात्राओं के शोषण का मामला सामने आने पर हरकत में आई पुलिस रविवार को जिलेभर में खंगाल डाला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 2 Jul 2018, 10:50 AM IST

girl registered FIR against her fiance who rape with her

अजमेर नगरी शर्मसार: खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाने के नाम पर युवतियों के साथ अश्लील हरकत फिर MMS सोशियल साइट्स पर वायरल

अजमेर. सोशल मीडिया पर वारयल हुए अश्लील एमएमएस मामले में जिला पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने तीन एमएमएस में से एक युवक-युवती को ढूंढ निकाला है। हालांकि एमएमएस की सच्चाई क्या है? पुलिस इसकी पड़ताल में जुटी है। शेष दो का पुलिस को अभी कोई सुराग नहीं लगा है।

राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाने के नाम पर छात्राओं के शोषण का मामला सामने आने पर हरकत में आई पुलिस रविवार को जिलेभर में खंगाल डाला। हालांकि देर रात पुलिस को सोशल मीडिया पर वायरल हुए तीन एमएमएस में से एक में मौजूद युवक-युवती सामने आए है। युवक जिले के बाहर का युवक है जबकि युवती का जानकार है। तस्वीर व एमएमएस के आधार पर पता चला है कि वह युवती के सहमति पर चुम्बन कर रहा है। हालांकि पुलिस मामले की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए तस्दीक होने पर त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

अश्लीलता की हदें पार
पुलिस के सामने आए दो अन्य एमएमएस में अश्लीलता की हदें पार है। एक में जहां बाथरूम में युवती को नग्नावस्था में दिखाया है। वहीं दूसरी में एक युवक-युवती व एक अन्य महिला नग्नावस्था में है। हालांकि पुलिस अभी पड़ताल में जुटी है कि आखिर युवक-युवतियां कहां के हैं और एमएमएस कहां बनाए गए? फिलहाल पुलिस के लिए यह कहना मुश्किल है कि तीसरे एमएमएस से सामने आए युवक-युवतियों का पहले दो एमएमएस की जानकारी या पहचान है।

कार्रवाई के आदेश

आईजी मालिनी अग्रवाल, एसपी राजेन्द्रसिंह ने मामले में तमामत पुलिस अधिकारियों को अलर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एमएमएस की पड़ताल के आदेश दिए है। एसपी सिंह ने थानाधिकारियों व आसूचना अधिकारियों को भी एमएमएस के संबंध में पड़ताल व कार्रवाई के आदेश दिए है।


अश्लील एमएमएस मामले में टीम गठित की है। सामने आई तीन तस्वीर में से एक का खुलासा हुआ है। फोटो में नजर आने वाले युवक-युवती से पड़ताल की जा रही है। शेष दो तस्वीर कहां की है और किसने बनाई अभी खुलासा नहीं हो सका है। अभी इस दिशा में पड़ताल की जा रही है।

-राजेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग