
भगवानपुरा गांव में रविवार दोपहर समाजकंटकों ने धर्मस्थल में घुसकर आग लगाने का प्रयास किया।
ब्राह्मणों की सरेरी/ माण्डल।
जिले के भगवानपुरा गांव में रविवार दोपहर समाजकंटकों ने धर्मस्थल में घुसकर आग लगाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों की सजगता और सुझबूझ से माहौल खराब होने से बच गया। घटना से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आ गए। माण्डल पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने और आगजनी का मामला दर्ज किया है।
थानाप्रभारी दिनेश कुमावत के अनुसार भगवानपुरा में धर्मस्थल पर दोपहर २ बजे धार्मिक क्रिया के लिए एक व्यक्ति पहुंचा कि दो युवक वहां पहुंचे, जिनमें से एक के हाथ में पेट्रोल भरी बोतल थी। दोनों युवकों ने दर्शन करने की बात कहीं। इस दौरान धर्मस्थल पर गए व्यक्ति ने पेट्रोल की बोतल देख उनको दर्शन करने से मना कर दिया और चले जाने को कहा। इस दौरान युवकों ने पेट्रोल डालकर उक्त व्यक्ति को जला देने की बात कही। इससे वह डरकर भाग गया।
दस मिनट बाद लौटे तो दर्रियों में लगाई आग
गांव पहुंच उसने लोगों को युवकों के मंसूबे की जानकारी दी। 10 मिनट में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक दोनों युवक भाग गए थे। इस दौरान धर्मस्थल पर रखी दर्रियां जल रही थी, जिस पर ग्रामीणों ने आग बुझाई। सूचना पर आसींद पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह चौधरी, माण्डल तहसीलदार अजीतसिंह, थानाप्रभारी कुमावत समेत बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता पहुंचा। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर समझाइश कर गांव में शांति बहाल रखने का आश्वासन अफसरों को दिया। पुलिस ने एफएसएल टीम भी बुलाई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
काम आई ग्रामीणों की सजगता
कस्बे में रविवार को ग्रामीणों की सजगता से माहौल खराब होने से बच गया। युवक की सूचना पर ग्रामीण तुरंत धार्मिक स्थल पर पहुंच गए। लेकिन तब तक दोनों युवक भाग गए थे। इस दौरान धर्मस्थल पर रखी दर्रियां जल रही थी, जिस पर ग्रामीणों ने आग बुझाई।
Published on:
01 Oct 2017 07:51 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
