अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर शनिवार सुबह अनिश्चितता के बादल दिन में छंट गए। फैसला आने के बाद जिले में पूर्ण रूप से शांति रही। राज्य सरकार के आदेश से समस्त गैर व राजकीय शिक्षण संस्थाएं बंद रही। हालांकि अवकाश के आदेश विलम्ब से आने से कई स्कूलों में बच्चे पहुंच गए। दोपहर तीन बजे बाद ऐहतियातन इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद कर दी गई।