
Bhilwara News : मंगरोप रोड स्थित ओम शांति सेवा संस्थान वृद्धाश्रम में आठ साल से निवासरत बसंतीलाल हिरण (गंगापुर वाले) का निधन हो गया। उनकी देह आरवीआरएस मेडिकल कॉलेज को दान की गई। निधन से पहले देहदान का निर्णय बसंतीलाल ने खुद वृद्धाश्रम के ट्रस्टियों और मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की उपस्थिति में लिया था।
वृद्धाश्रम के संस्थापक सदस्य राकेश काबरा ने बताया कि दान प्रक्रिया सभी नियमों की पालना के साथ पूरी की गई। मृतक और उनके परिजन की लिखित सहमति व जरूरी दस्तावेज तैयार व सत्यापित कराए। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. वर्षा सिंह एवं प्रतिनिधि डॉ. चेतन सामरा ने देहदान के लिए आभार जताया। वृद्धाश्रम अध्यक्ष सत्यनारायण मूंदड़ा, सचिव सुभाष चौधरी, राजकुमार बूलिया, शांतिलाल बाबेल, पंकज सूर्या, राधेश्याम सोमानी, नरेश सोमानी, दिनेश अजमेरा, सुरेंद्र सांखला, नवीन काकानी आदि मौजूद थे।
Published on:
27 Jun 2024 04:51 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
