17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान: अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों का हमला: शव छोड़ भागे रिश्तेदार, 60 लोगों को काटा

आसींद के जबरकिया में बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंचे लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे लोगों में भगदड़ मच गई।

2 min read
Google source verification
Bees Attack

भीलवाड़ा। आसींद के जबरकिया में बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंचे लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। ग्रामीण भैरु लाल गुर्जर ने बताया कि लोग वृद्धा के शव को वहीं पर छोड़कर भाग गए। लोगों ने किसी तरह छुपकर खुद को बचाया। मधुमक्खियों ने करीब 60 लोगों को काटा, जिनमें से नौ की हालत गंभीर है।

मधुमक्खियों के हमले में बुजुर्गों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। भागते वक्त वे चोटिल भी हुए और मधुमक्खियों ने उन्हें काट भी लिया। घायलों को आसींद अस्पताल में भर्ती कराया है। मधुमक्खियों ने एक साथ किया हमला मामला गांव जबरकिया का है। सोमवार को गांव निवासी एक वृद्धा पानी देवी जाट की मौत हो गई थी। सुबह ग्रामीण उनका अंतिम संस्कार करने के लिए गांव के ही श्मशान घाट पर गए थे। इस दौरान बड़ी संख्या लोग वहां मौजूद थे। अंतिम संस्कार की क्रिया अभी शुरू भी नहीं हुई थी कि पेड़ पर लगे छत्ते से मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें : अंतिम संस्कार करने गए लोगों पर मधुमक्खियों का हमला, 65 से ज्यादा घायल, हेलमेट पहनकर दी मुखाग्नि

ग्रामीणों मची भगदड़

इतनी सारी मधुमक्खियों को देख ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। जिसे जहां जगह मिली, वहीं छिपकर बचाई जान ग्रामीणों के मुताबिक जैसे ही मधुमक्खियों ने हमला किया, लोग इधर-उधर भागने लगे। अचानक भगदड़ सी मच गई। इस भगदड़ में कई लोग गिरकर चोटिल भी हुए। मधुमक्खियों से बचने के लिए कोई घास पर लेट गया तो कोई दीवार के पीछे छिप गया। कुछ ने तो मधुमक्खियों से बचने के लिए काफी दूर तक दौड़ लगाई।

अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले से काफी देर तक अफरा-तफरी रही। बाद में जब मधुमक्खियां शांत हुईं तब मृतका का अंतिम संस्कार किया गया। मधुमक्खियों के शांत होने के बाद गंभीर घायलों को आसींद अस्पताल में पहुंचाया गया। चिकित्सक ने उन्हें तुरंत उपचार दिया। कई अन्य लोग प्राइवेट अस्पताल में चले गए।