21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहाड़ा विधानसभा: महिलाओं व युवतियों में उत्साह, लम्बी कतारें

भीलवाड़ा जिले के सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सुबह मतदान की गति धीमी थी लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही तेज हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
सहाड़ा विधानसभा: महिलाओं व युवतियों में उत्साह, लम्बी कतारें

सहाड़ा विधानसभा: महिलाओं व युवतियों में उत्साह, लम्बी कतारें

भीलवाड़ा जिले के सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सुबह मतदान की गति धीमी थी लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही तेज हो गई। कई केंद्रों पर महिलाओं की लम्बी कतारें नजर आई। दोपहर तीन बजे तक 53.28 प्रतिशत वोटिंग हो गई थी। पत्रिका संवाददाता मुजरास में बूथ संख्या 236 पर गया तो एक-दो मतदाता ही थे।


बुजुर्ग महिला लौट रही थी। तब वहां 514 में से 326 वोट डाले जा चुके थे। गुरला में महिलाओं की लम्बी कतार थी। पहली बार मतदान करने आई युवतियां उत्साह दिखी। कुछ युवा सेल्फी ले रहे थे। यहां 1209 में से 589 मत पड़ चुके थे। ज्योतिषनगरी कारोई की एक स्कूल में तीन बूथ थे, लेकिन मतदाता ज्यादा नहीं थे। बस स्टैण्ड पर कार्यकर्ताओं का हुजूम था। मेघरास में बड़ी संख्या में घरों पर कांग्रेस व भाजपा की झंडियां लगी थी।

लखमणियास में भीड़ कम थी। गंगापुर के बूथ नंबर 152 व 153 में भी महिलाओं की लम्बी कतारें दिखी। यहां एक स्थान पर दो बूथ थे। महिलाएं बोली, दो घंटे से कतार में हैं, नंबर नहीं आया। यहां एक छात्रा अंदर जा रहे वोटर्स के मोबाइल जमा कर रही थी। गंगापुर में मतदान केंद्र के आसपास की दुकानें बंद थी। बाजार में सन्नाटा है। बस स्टैण्ड पर ही रौनक दिखी। पूरे इलाके में प्रशासन और पुलिस के बंदोबस्त चाक-चौबंद थे। प्रत्याशी के समर्थक मतदान केंद्रों से दूर वोटर्स की मान-मनुहार कर रहे थे।
खास-भाजपा के लादूलाल पितलिया, कांग्रेस के राजेन्द्र त्रिवेदी, रालोपा के बद्रीलाल जाट समेत सात प्रत्याशी मैदान में हैं।

मतदान पिछली बार-73.56 प्रतिशत
अब मतदान-
यों चढ़ा मतदान
7 बजे- मतदान शुरू
9 बजे- 7.32
11 बजे- 22.09
01 बजे- 37.57
03 बजे- 53.28
05 बजे- 67.24
06 बजे- 74.16