
भीलवाड़ा में पहली बार 1043 जनों ने घर बैठे किया मतदान
भीलवाड़ा निर्वाचन आयोग ने इस विधानसभा चुनाव में पहली बार दिव्यांग और वरिष्ठजनों को घर बैठे मतदान की सुविधा दी। 80 साल पार कर चुके वृद्ध व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता के मतदाता को यह सुविधा दी गई है। जिला निर्वाचन विभाग इनके घर पोलिंग पार्टी भेज रहा है। गुरुवार तक चलने वाली इस सुविधा का मंगलवार को पहले दिन जिले में 1043 वोटर ने लाभ उठाया। जिले में 2628 दिव्यांग व वरिष्ठों ने इस सुविधा का विकल्प चुना है। इनमें 2173 सीनियर सिटीजन, 455 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। बुधवार और गुरुवार को भी घर से मतदान की सुविधा जारी रहेगी।
विभाग के अनुसार कोई मतदाता मतदान से पहली बार में वंचित रहता हैै तो उसे 20 व 21 नवंबर तक वोटिंग का मौका दिया जाएगा। फिर भी मतदान नहीं कर पाए तो उन्हें मतदान से वंचित कर दिया जाएगा। घर पर जाकर मतदान कराने वाली टीम में चार सदस्य, वीडियो व फोटोग्राफर, बीएलओ व प्रत्याशियों के एजेन्ट शामिल थे। मतपत्र पर सील लगाकर डिब्बे में बंद लिफाफा डलवाया गया।
सात विधानसभा क्षेत्र में मतदान की स्थिति
विघानसभा लक्ष्य मत पड़े शेष निधन
आसीन्द 185 181 1 3
मांडल 179 175 0 4
भीलवाड़ा 138 131 6 1
शाहपुरा 240 231 8 1
सहाड़ा 124 122 0 2
जहाजपुर 144 136 4 4
मांडलगढ़ 68 67 0 1
योग 1078 1043 19 16
Published on:
15 Nov 2023 10:29 am
