26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक घोटाले का मास्टरमाइंड बोरदिया फिर गिरफ्तार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Mahesh Kumar Ojha

•

Updated: 20 Nov 2018, 1:57 AM IST

bhilwara .... Bank fraud mastermind Bordia again arrested

bhilwara .... Bank fraud mastermind Bordia again arrested

भीलवाड़ा।

महिला अरबन को-ऑपरेटिव बैंक में करोड़ों के घोटाले का मास्टरमाइंड सीए रविन्द्र बोरदिया को उदयपुर की स्पेशल ऑपरेशन गु्रप (एसओजी) टीम ने धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में सोमवार को जेल से गिरफ्तार किया लिया। उसे उदयपुर ले जाया गया है। आरोपी को मंगलवार को भीलवाड़ा की अदालत में पेश किया जाएगा। जिस मामले में एसओजी ने गिरफ्तार किया, उसमें बोरदिया पर आरोप है कि उसने बैंक में लिए गए दस्तावेजों में काटछांट कर ३५ लाख रुपए का ऋण उठा लिया। उधर, अदालत में एसओजी के केस डायरी पेश नहीं कर पाने से बोरदिया की जमानत अर्जी पर सुनवाई नहीं हो पाई। अब मंगलवार को सुनवाई होगी।

एसओजी चौकी उदयपुर के उपनिरीक्षक सुबोध जैन के अनुसार 10 अगस्त 2016 को प्रकरण कल्याणपुरा (माण्डलगढ़) निवासी गट्टू धाकड़ और उसके पति रामा धाकड़ ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में महिला अरबन को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष, प्रबंधक, डायरेक्टर, मैनेजर, ऋण अधिकारी, सीए व बैंक के सभी अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। परिवादी ने बताया कि 7 जुलाई 2007 को बैंक से 50 हजार रुपए का ऋण लिया। ऋण लेते समय कल्याणपुरा की जमीन के दस्तावेज रखे गए। परिवादी ने ऋण का बाद में भुगतान कर दिया। ऋण चुकाने के बाद परिवादी ने जमीन के कागज रखकर माण्डलगढ़ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से कृषि ऋण लिया। 17 जून 2016 को अखबार में महिला अरबन बैंक ने जमीन की पुन: नीलामी प्रकाशित करवाई। नीलामी में परिवादी की जमीन का भी उल्लेख था। रामा ने बैंक से सम्पर्क किया तो सामने आया कि आरोपियों ने परिवादी के दस्तावेज में काटछांट कर धोखाधड़ी से 35 लाख रुपए का ऋण ले लिया था। महिला अरबन बैंक को ग्रामीण क्षेत्र में लोन देने का अधिकार नहीं था। इसके बावजूद बिना अचल सम्पति रहन रखे परिवादी के नाम 35 लाख का ऋण उठाया गया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग