8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा, शाहपुरा व बदनोर के चुनाव भीलवाड़ा कलक्टर करवाएंगे

विधानसभा चुनाव कराएंगे 9500 से ज्यादा कर्मचारी10 फीसदी होंगे रिजर्व में

2 min read
Google source verification
भीलवाड़ा, शाहपुरा व बदनोर के चुनाव भीलवाड़ा कलक्टर करवाएंगे

भीलवाड़ा, शाहपुरा व बदनोर के चुनाव भीलवाड़ा कलक्टर करवाएंगे

भीलवाड़ा। राज्य सरकार ने भले ही शाहपुरा को नया जिला बना दिया हो। बदनोर को ब्यावर में शामिल कर दिया, लेकिन विधानसभा चुनाव जिलों के नवगठन प्रक्रिया से पहले की परििस्थति से ही होंगे। भीलवाड़ा व शाहपुरा जिले के क्षेत्रों व ब्यावर जिले के बदनोर क्षेत्र के चुनाव भीलवाड़ा जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक ही करवाएंगे।

शाहपुरा व ब्यावर जिले के कलक्टर भीलवाड़ा के सहायक के रूप में काम देखेंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। चुनाव में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने से पहले प्रशिक्षण तक पर काम हो रहा है। इस चुनाव में 9 हजार 700 से ज्यादा कर्मचारियों को लगाया जाएगा। इनके अलावा 10 फीसदी कर्मचारी रिजर्व में रहेंगे।
जिला निर्वाचन विभाग कर्मचारियों की विभागवार लिस्ट ली जा रही हैं। शिक्षा विभाग के अलावा जिला परिषद, स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद, नगर विकास न्यास, कृषि विभाग समेत दो दर्जन विभागों के कर्मचारी ड्यूटी पर लगाए जाएंगे। इन्हीं में से कई को एआरओ बनाया जाएगा। आरओ जिला स्तरीय अधिकारी बनाए जाएंगे। इस बार चुनाव में करीब 1892 बूथ होंगे। इन पर पांच-पांच कर्मचारियों की तैनाती होगी। यदि बूथ बड़ा है तो दस कर्मचारी तक भेजे जाएंगे। इसके अलावा 191 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 16 एरिया मजिस्ट्रेट, कैमरा मैन, पुलिस अधिकारी, कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।
भीलवाड़ा प्रशासन ही कराएगा शाहपुरा के चुनाव भी
शाहपुरा में विधानसभा चुनाव कराने का जिम्मा भीलवाड़ा प्रशासन पर रहेगा। यहां चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है। दोनों जिलों के मतदाता करीब 18 लाख 26 हजार 758 है। इसमें नए जिले शाहपुरा में करीब 5 लाख वोटर हैं। नए वोटर जोड़ने का अभियान चल रहा है। बीएलओ से लेकर अधिकारी तक इस कार्य में लगाए गए हैं।
यहीं होगी ईवीएम की चैकिंग से पैकिंग
चुनाव आयोग की टीम ने करीब 2573 वीवीपैट, 2383 बीओ तथा 2383 सीओ की जांच यहां की। राजनीतिक दलों को बुलाया गया। ईवीएम को जांच के बाद पैक कर स्ट्रॉग रूम में रखा है। अब चुनाव के समय ही ईवीएम बाहर निकाली जाएगी।