3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ावासियों ने पेश की मानवता की मिसाल, पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए गुरुद्वारे से भेजी गई 2 ट्रक राहत सामग्री

भीलवाड़ा की जनता ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए दो ट्रक राहत सामग्री रवाना की। सिंधुनगर गुरुद्वारे से रवाना हुई इस सामग्री में आटा, दाल, चावल, दवाइयां और अन्य ज़रूरी सामान शामिल हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Bhilwara

गुरुद्वारे से भेजी गई राहत सामग्री (फोटो- पत्रिका)

भीलवाड़ा: पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सिंधुनगर गुरुद्वारा से राहत सामग्री से भरी दो गाड़ियां रवाना की गई। यह सामग्री सर्व समाज के सहयोग से जुटाई गई। सेवादारों ने व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया के जरिए दो दिन में यह राशन और अन्य आवश्यक वस्तुएं एकत्र कीं।


राहत सामग्री में आटा, दाल, चावल, मसाले, शक्कर, दवाइयां, पानी की बोतलें, दूध पाउडर और पशु आहार जैसी चीजें शामिल हैं। इन्हें अलग-अलग किट बनाकर पैक किया है। सेवा कार्य में सिख संगत के साथ पंजाबी खत्री समाज, मुस्कान फाउंडेशन और सिंधी समाज सहित सर्व समाज ने सहयोग दिया।


इन लोगों ने दिखाई हरी झंडी


गुरुद्वारा सचिव ऋषिपाल सिंह ने बताया कि सुबह संगत ने चौपाई साहिब का पाठ करके पूरी सृष्टि के भले के लिए अरदास की। सांसद दामोदर अग्रवाल और नानकपुरा गुरुद्वारा के जत्थेदार जसवंत सिंह, ज्ञानी करनैल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर गाड़ियों को पंजाब के लिए रवाना किया।


राहत सामग्री की गाड़ी के साथ सेवा करने के लिए भीलवाड़ा से गुरप्रीत सिंह, दर्शन सिंह, अनमोल सिंह, रौनक सिंह जुनेजा और किंदे वीर भी पंजाब गए। प्रबंधक कमेटी के दर्शन सिंह, श्रवण सिंह, जसमीत सिंह, नवजोत सिंह, मनप्रीत सिंह और मनिंदर सिंह ने सभी सहयोगियों और उपस्थित संगत का आभार जताया। इस मौके पर ओम पाराशर, विनोद झुर्रानी, पंजाबी खत्री समाज के पदाधिकारी सहित सिख समाज के लोग उपस्थित थे।

Story Loader