16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांव के पंच पर फायरिंग, गर्दन में फंसी गोली, अस्पताल में हंगामा

Rajasthan News : मांडल थाना क्षेत्र के सुरास में शनिवार दोपहर खेत जा रहे भाजपा समर्थित पंच पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। गोली उसके चेहरे पर लगी और गर्दन में फंस गई।

less than 1 minute read
Google source verification
village_panchayat_.jpg

Bhilwara News : मांडल थाना क्षेत्र के सुरास में शनिवार दोपहर खेत जा रहे भाजपा समर्थित पंच पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। गोली उसके चेहरे पर लगी और गर्दन में फंस गई। गंभीर हालत में उसे महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चरागाह पर खनन रोकने को लेकर पंच पर हमला किया गया। पूर्व मंत्री रामलाल जाट और उनके रिश्तेदारों पर फायरिंग का आरोप लगाया गया। मांडल थाना पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। उधर, पंच को उदयपुर रैफर कर दिया गया।



जानकारी के अनुसार सुरास निवासी राजू दरोगा दोपहर में खेत जा रहा था कि बाइक सवार कुछ लोगों ने फायर कर दिया। गोली गर्दन में लगी। ग्रामीणों ने जख्मी राजू को भीलवाड़ा के एमजीएच पहुंचाया। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर हंगामा करने लगे। मांडल विधायक उदयलाल भडाना और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा भी अस्पताल पहुंचे।


यह भी पढ़ें : कहीं गिर रहा चूना - तो कहीं दरक रही दीवार, इन 'जर्जर' प्राचीन मंदिरों को है 'मरम्मत' का इंतज़ार



ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सुरास में जिंदल सॉ की ओर से चरागाह पर खनन किया जा रहा है। इसका ठेका पूर्व मंत्री रामलाल जाट के रिश्तेदारों ने ले रखा है। ग्रामीणों ने इसे अवैध खनन बताते काम रोकने का प्रयास किया। इसी रंजिश के चलते पंच पर फायर किया गया।

यह भी पढ़ें : नम्बर वन पर हमारा कोटा : शिक्षा विभाग रैंकिंग में कोटा जिला पहले पायदान पर