10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilwara news : पेयजल के लिए मिलेंगे 11.50 करोड़, धनोप माता व चलानिया भैरूनाथ मंदिर का होगा विकास

- वित्तमंत्री ने बजट जवाब में की जिले के लिए कई घोषणाएं

less than 1 minute read
Google source verification
Dhanop Mata and Chalaniya Bhaironnath temple will be developed

Dhanop Mata and Chalaniya Bhaironnath temple will be developed

Bhilwara news : वित्तमंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को बजट पर जवाब देते हुए भीलवाड़ा जिले के लिए कई घोषणाएं की। बिजौलिया में पेयजल परियोजना का पुनर्गठन पर 5 करोड़ तथा सहाड़ा, पोटला व गंगापुर शहरी पेयजल योजनाओं का पुनर्गठन व राथलियास बांध पर नवीन पंप हाउस पर 6.50 करोड़ रुपए व्यय होंगे। इससे बिजौलिया, रायपुर व सहाड़ा क्षेत्र में लोगों को गर्मी में होने वाली पेयजल समस्या से निजात मिलेगी।

सड़कें व पुलिया बनेगी

इसी प्रकार नाथडि़यास (रायपुर) से मोटरा का खेड़ा के बीच कोठारी नदी पर 4.50 करोड़ की लागत से पुलिया का निर्माण होगा। 40 करोड़ की लागत से पहुंना से भरक माता तक 25 किलोमीटर सड़क का निर्माण तथा सुदरी चौराहे से सोनियाणा तक सड़क मय पुलिया पर 25 करोड़ व्यय होंगे। यह सड़क 25 किलोमीटर लंबी होगी। जहाजपुर बस स्टैंड का जीर्णोद्वार एवं नवीनीकरण होगा। शाहपुरा में एक नए औद्योगिक पार्क स्थापना की घोषणा की है।

धार्मिक स्थलों का विकास होगा

धार्मिक स्थलों को पर्यटक स्थल बनाने के लिए कई काम हाथ में लिए है। इनमें दांतड़ा धाम मंदिर, घाटारानी माताजी मंदिर के जीर्णोद्वार व अन्य विकास कार्य होगा। मांडलगढ़ किले को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करते हुए ऐतिहासिक बावड़ी सागर-सागरी का जीर्णोद्वार व राणा सांगा, महाराणा प्रताप स्मारक के निर्माण कार्य होगा। शाहपुरा के प्रसिद्ध शक्तिपीठ धनोप माता मंदिर व चलानिया भैरूनाथ मंदिर का विकास होगा।

सामुदायिक केंद्रों में क्रमोन्नत, जहाजपुर में बैड बढ़ाए

दिया कुमारी ने जिले की सवाईपुर, कारोई तथा आसींद के ब्राह्मणों की सरेरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत किया है। आसींद की भादसी उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत किया है। रायपुर-सहाड़ा में आयुष चिकित्सालय भवन का निर्माण होगा। जहाजपुर के उप जिला चिकित्सालय में बैड की संख्या बढ़ाई जाएगी। इससे जहाजपुर क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा।