
Applications sought till 25 April on the theme of water conservation
Bhilwara news : भीलवाड़ा के जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देश पर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की ओर से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नवाचार किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा मेँ उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों या नागरिक समूहों को कलक्टर सम्मानित करेंगे। आरपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी दीपक धनेतवाल ने बताया कि अप्रेल के प्रथम सप्ताह में जल संरक्षण की थीम दी गई थी। सभी प्रतिभागियों को दी गई थीम के तहत किए गए नए रचनात्मक कार्यों को जीपीएस टैग्ड फोटो व विडियो के माध्यम से राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल भीलवाडा को 25 अप्रेल तक मेल आई डी innovationrspcbbhilwara@gmail.com पर जमा कराना होगा। प्रविष्टियों की जीपीएस टैग्ड रंगीन फोटो को ऑफलाइन मोड में राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल भीलवाडा क्षेत्रीय कार्यालय में भी जमा करवाया जा सकता है। तीन सर्वेश्रेष्ठ चयनित प्रतिभागियों को जिला कलक्टर की ओर से प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार के रूप में प्रथम को 51 सौ, द्वितीय को 21 सौ तथा तृतीय को 11 सौ रुपए नकद देकर सम्मानित किया जाएगा।
Published on:
23 Apr 2025 11:13 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
