
Flying training center will be built on Hamirgarh airstrip at a cost of 500 crores
Bhilwara news : भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ सीमा पर स्थित हमीरगढ़ हवाई पट्टी पर इस साल के अंत तक युवाओं को पायलट बनाने का प्रशिक्षण देने के लिए फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन (एफओटी) शुरू होगा। नवंबर माह में राइजिंग राजस्थान के तहत 500 करोड़ रुपए का एमओयू हुआ था। फाइल का जल्द से जल्द निस्तारण के मुख्य सचिव अपने स्तर पर काम देख रहे है। सेंटर खुलने से प्रदेश के युवाओं को फ्लाइंग प्रशिक्षण का मौका मिलेगा। यह राजस्थान का दूसरा सेंटर होगा जो भीलवाड़ा के हमीरगढ़ में खुलेगा। पहला सेंटर किशनगढ़ में चल रहा है। हमीरगढ़ के लिए सरकार ने 185 बीघा जमीन 30 साल की लीज पर दी है। इनमें भीलवाड़ा में 96 बीघा और चित्तौड़गढ़ में 89 बीघा भूमि हवाई पट्टी में आती है।
हमीरगढ़ हवाई पट्टी की स्थिति
हमीरगढ़ हवाई पट्टी भीलवाड़ा व चित्तौड़गढ़ जिलों में 185 बीघा भूमि में फैली है। पट्टी की लंबाई 1530.80 मीटर है। इसकी चौड़ाई 30.50 मीटर है। हवाई पट्टी तक पहुंचने के लिए तीन मीटर की चौड़ाई में सड़क बनी है। हवाई पट्टी का उद्घाटन 19 सितंबर 2013 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी ने किया था।
पीपीएल व सीपीएल कोर्स होंगे
500 करोड़ का एमओयू करने वाले नवनीत अग्रवाल ने बताया कि दिसंबर अंत तक भारतीय विमानन प्राधिकरण के तहत दो कोर्स का संचालन होगा। 100 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसमें पीपीएल (प्राइवेट पायलट लाइसेंस) और सीपीएल (कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस) शामिल होंगे। इसके लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष होगी। सीपीएल के लिए 12वीं क्लास में विज्ञान और गणित अनिवार्य है। पीपीएल कोर्स के लिए कोई भी आवेदन कर सकेगा। अग्रवाल ने बताया कि फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन पर 7 एयरक्राफ्ट से शुरुआत होगी। संचालन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और एविएशन अकादमी की ओर से किया जाएगा। एफटीओ की स्थापना से युवाओं को लाभ होगा।
1 लाख करोड़ के 510 एमओयू
राइजिंग राजस्थान के तहत भीलवाड़ा व जयपुर में एक लाख 1656 करोड़ के 510 एमओयू हुए थे। यह सभी घरातल पर आते है तो 1.54 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। 9 प्रोजेक्ट एक हजार करोड़ से अधिक के है उनकी मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री भजनलाल तथा 64 पएमओयू जो 100 से 1000 करोड़ के है वे मुख्य सचिव तथा 100 करोड़ तक को 437 एमओयू की मॉनिटरिंग नोडल अधिकारी कर रहे है।
मुख्य सचिव देख रहे इसे
भीलवाड़ा में 100 से 1000 करोड़ तक के एमओयू की निगरानी मुख्य सचिव कर रहे है। फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन सेंटर हमीरगढ़ हवाई पट्टी पर खोलने के लिए किए गए 500 करो़ड़ के एमओयू की फाइल की मॉनिटरिंग मुख्य सचिव अपने स्तर पर कर रहे हैं।
- राहुल देव सिंह, उपायुक्त, ज़िला उद्योग केंद्र भीलवाड़ा
भीलवाड़ा व जयपुर में किए गए एमओयू विभागवार
विभाग एमओयू निवेश (करोड़ में) रोजगार
Published on:
02 Mar 2025 11:27 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
