
Good news: 1 billion 1 crore 53 lakh rupees will reach the accounts of school girls
bhilwara news : प्रदेश के सरकारी स्कूलों की छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। उनके खाते में रुपए पहुंचने वाले हैं। तारीख तय हो चुकी है। बस क्लिक करना बाकी है। छात्राओं को एक अरब 1 करोड़ 53 लाख रुपए दिए जाएंगे। ये पैसा सीधे उनके खाते में पहुंचेगा।
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 9वी से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के बैंक खातों में 800-800 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। इस संबंध में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के परियोजना आयुक्त अनुपमा जोरवाल ने आदेश जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स को वर्तमान सेशन की यूनिफॉर्म सिलाई समेत तथा बैग के लिए ये पैसे दिए जा रहे हैं। पैसा सीधे छात्राओं के बैंक खाते में 29 मार्च को जमा होंगे। सरकार ने स्टूडेंट्स को यूनिफॉर्म देने की घोषणा की थी। लेकिन बाद में 800-800 रुपए देने की बात कहीं गई। इसके तहत यह राशि राज्य के 12 लाख 69 हजार 125 स्टूडेंट्स को दी जाएगी।
54 हजार 110 स्टूडेंट के सीधे खाते में पहुंचेगा पैसा
अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा डॉ. रामेश्वर जीनगर ने बताया कि भीलवाड़ा जिले में 54 हजार 110 स्टूडेंट को 4 करोड़ 32 लाख 88 हजार रुपए की यह राशि मिलेंगी। ये भुगतान डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के रूप में स्वीकृत की गई है। किसी भी छात्रा या उसके अभिभावक को नगद राशि नहीं दी जाएगी। स्टूडेंट का बैंक खाता होने पर राशि सीधे खाते में जमा होगी। इसके लिए वित्तीय विभाग ने स्वीकृति जारी कर दी है।
भीलवाड़ा जिले की स्थिति
Published on:
26 Mar 2025 11:05 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
