31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilwara news : उड़ी गुलाल और अबीर, बिखरें सतरंगी रंग

- जिले भर में धूमधाम से मनाई होली व धुलंडी पर्व

2 min read
Google source verification
Gulal and abir flew, colorful colors scattered

Gulal and abir flew, colorful colors scattered

Bhilwara news : भीलवाड़ा जिले में होली व धुलंडी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। महिलाओं ने गुरुवार को होलिका की पूजा कर बड़बुले आदि सामग्री चढ़ाई। इस बार भद्रा के कारण गुरुवार रात 11.28 बजे से 12.36 बजे तक होलिका दहन हुआ। अधिकांश जगह कंड़ों का इस्तेमाल किया गया। दहन के बाद एक दूसरे को होली की बधाई दी। बड़ों से आशीर्वाद लिया। शुक्रवार को धुलंडी गुलाल व अबीर से खेली गई। घर-घर में रंग खेले गए। युवाओं की टोली दिनभर रंग-गुलाल में सरोबार होकर सड़कों पर घूमती रही। हर तरफ होली की मस्ती दिखाई दी। कहीं रंग तो कहीं पानी और गुलाल से होली खेली गई। वही शुक्रवार को रमजान का पवित्र माह होने से दोपहर में मजिस्दों में जुम्मा की नमाज अता की गई। शहर में सुरक्षा का कड़ा पहरा रहा। भारत विकास परिषद की ओर से रोडवेज बस स्टैण्ड के पास महेश छात्रावास होली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। पुलिस ने भी शनिवार को पुलिस लाइन मैदान में होली खेली। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों से लेकर जवानों ने डीजे की धुन पर नृत्य किया। कलक्टर जसमीत सिंह संधू और पुलिस अधीक्षक धर्मेद्र सिंह यादव ने भी डीजे की धुन पर नृत्य कर जवानों को गुलाल लगाकर बधाई दी।

बाबाधाम में मनाया फागोत्सव

पंचमुखी मोक्षधाम में स्थित मसानिया भैरुनाथ मंदिर में जलती चिताओं के बीच होलिका दहन के बाद भैरुनाथ के संग भक्तो ने चिता की भस्म से होली खेली। बाबाधाम अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के सानिध्य में फागोत्सव व होलिका दहन किया गया। मंदिर प्रांगण पर गायकों ने भजनो के साथ फागोत्सव मनाया। राधा-कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। भक्तों ने भजनों के साथ नाचते हुए राधा-कृष्ण के साथ फूलों की होली खेली। काशीपुरी स्थित श्याम मंदिर में श्याम सेवा समिति की ओर से धुलंडी के दिन बाबा के संग भक्तों ने होली खेली। अनुकंपा स्काई डेक सोसाइटी पर होली महोत्सव मनाया गया।

पुर. कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में होलिका दहन हुआ। कंडो एवं विभिन्न रंगों से सजाया। घरों में पकवान बनाए गए एवं भोग लगाया गया। सुरेश सेन हठीला ने बताया कि पुर में सभी मोहल्ले में होली दहन हुआ। दूसरे दिन धुलंडी धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे पर रंग लगाया।

वकील कॉलोनी में होलिका दहन

भीलवाड़ा. वकील कॉलोनी होलिका दहन महोत्सव समिति की ओर से वकील कॉलोनी चौराहे को गुब्बारों से सजाया गया। रात 11.30 बजे शुभ मूहुर्त में एएसपी पारस जैन ने होली की पूजा अर्चना कर होलिका का दहन किया। डीएसपी श्यामसुंदर बिश्नोई, मनीष बडगूजर, कोतवाली प्रभारी गजेंद्रसिंह नरूका, अजय भंडारी, कैलाश आचार्य, संपत कोठारी, कमल सोनी, पवन बंसल, राजेश मोगरा, सुमित तंबोली, जितेंद्र पुरोहित, कैलाश पालिया, अर्पित लोढ़ा, प्रवीण सेन, अर्चित गग्गड मौजूद थे। होलिका दहन के बाद सभी को प्रसाद व ठंडाई का वितरण किया। अग्रवाल समाज संपत्ति ट्रस्ट के तत्वाधान में अग्रवाल नवयुवक मण्डल व अग्रवाल महिला मण्डल की ओर से 11 हजार गोबर कंडो से बनी वैदिक होलिका दहन अग्रवाल उत्सव भवन परिसर पर किया। मीडिया प्रभारी अर्पित अग्रवाल ने बताया कि पंडित आशुतोष शर्मा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ट्रस्ट अध्यक्ष मदनलाल अग्रवाल, गोविंद खेमका, ललित अग्रवाल, दामोदर अग्रवाल, पीएम बेसवाल ने पूजन कर होलिका दहन किया।