14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilwara news : मौनी अमावस्या 29 को, 30 से गुप्त नवरात्र

- बसंत पंचमी समेत कई व्रत और पर्व जनवरी-फरवरी में

less than 1 minute read
Google source verification
Mauni Amavasya on 29th, Gupt Navratri from 30th

Mauni Amavasya on 29th, Gupt Navratri from 30th

Bhilwara news : मकर संक्रांति से माघ माह प्रारंभ हो चुका है। धार्मिक दृष्टि से यह माह काफी विशेष माना है। इस माह में स्नान और दान करने का फल दोगुना तक हो जाता है। माघ माह में गुप्त नवरात्र, वसंत पंचमी के साथ अनेक त्योहार आएंगे। इसके साथ ही पूरे माह अनेक व्रत भी रहेंगे। इस माह में भगवान सूर्यदेव के साथ लक्ष्मीनारायण की आराधना करना अत्यंत फलदायी माना गया है। माघ माह 12 फरवरी तक रहेगा। हिंदी पंचांग के अनुसार यह माह विशेष फलदायी है। माह में अनेक लोग दान पुण्य करते हैं और तीर्थ स्थलों पर स्नान करने जाते हैं। इस समय प्रयाग में महाकुंभ भी चल रहा है। माघ माह में अनेक श्रद्धालु कुंभ स्नान करने के लिए पहुंचेंगे।

साधना-आराधना के लिए अत्यंत फलदायी

पंडित अशोक व्यास ने बताया कि माघ का महीना आध्यात्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। साधना और आराधना दोनों के लिए उत्तम माना है। साथ ही यह दान पुण्य कमाने का महीना होता है। इस माह में कई साधु-संत एक माह का कल्पवास करते हैं और कठिन साधना करते हैं।

माघ माह के प्रमुख व्रत-त्योहार

25 जनवरी षटतिला एकादशी, 26 जनवरी तिल द्वादशी, 27 जनवरी सोम प्रदोष, 29 जनवरी मौनी अमावस्या, 30 जनवरी गुप्त नवरात्र, 3 फरवरी बसंत पंचमी, 4 फरवरी शीतला सप्तमी, 5 फरवरी भीमा अष्टमी, 6 फरवरी महानंदा नवमी, 8 फरवरी जया एकादशी, 10 फरवरी प्रदोष, 12 फरवरी माघी पूर्णिमा।