13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilwara news : वेलेंटाइन डे पर सरकारी स्कूलों में मनाया जाएगा मातृ-पितृ पूजन दिवस

मातृ-पितृ पूजन दिवस 14 फरवरी को मनाया जाएगा

less than 1 minute read
Google source verification
Mother-Father Worship Day will be celebrated in government schools on Valentine's Day

Bhilwara news : भीलवाड़ा. प्रदेश की सभी स्कूलों में वेलेंटाइन डे (14 फरवरी) को मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया जाएगा। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। पिछली कांग्रेस सरकार ने ऐसे आयोजन पर रोक थी। भाजपा की सरकार आने के बाद 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने का निर्णय किया। अधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी गई है।

14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने की घोषणा सबसे पहले वर्ष-2017 में छत्तीसगढ़ सरकार ने की थी। इसकी तर्ज पर राजस्थान में भी घोषणा की गई थी। शिविरा पंचांग में भी इसे शामिल कर लिया गया था। कांग्रेस सरकार ने इस पर रोक लगा थी। अब फिर से यह दिवस मनाया जाएगा। सभी स्कूल शिक्षा के संयुक्त निदेशक को संभाग प्रभारी, सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को जिला प्रभारी, जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक शिक्षा को सह जिला प्रभारी तथा सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को ब्लॉक प्रभारी बनाया गया है।