
Now coaches will be recruited in schools, players will be prepared
Bhilwara news : स्कूलों में अब कोच की होगी भर्ती, तैयार किए जाएंगे खिलाड़ी सरकारी स्कूलों में अब खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे। इसके लिए स्कूलों में शारीरिक शिक्षक लगाए जाएंगे। कोच की विशेष भर्ती होगी। सरकारी स्कूलों में फुटबॉल, रेसलिंग, खो-खो व हॉकी कोच की भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की अंतिम तिथि चार दिसबर है। पहले केवल प्रथम श्रेणी में फिजिकल एजुकेशन के व्याख्याताओं की भर्ती होती रही है। कोच की भर्ती नहीं होती थी। अब राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 43 पद कोच (स्कूल शिक्षा) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। आयोग ने कोच के लिए अलग-अलग गेम कैटेगरी में भर्ती निकाली है। इनमें सबसे ज्यादा 37 पद फिजिकल एजुकेशन के लिए हैं। इसके अलावा कोच के पद भी शामिल हैं।
खेल को भूल गई सरकार
सरकार ने बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, ताइक्वांडो, लॉन टेनिस व एथलेटिक्स के कोच की भर्ती नहीं निकाली। जबकि सबसे ज्यादा खिलाड़ी इन्हीं खेलों के होते हैं। बास्केटबॉल तो राजस्थान का राज्य खेल भी हैं। खिलाड़ी अब बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, ताइक्वांडो, लॉन टेनिस व एथलेटिक्स के कोच की भर्ती की मांग भी उठा रहे हैं।
यह भर्ती भी निकाली
माध्यमिक शिक्षा विभाग में कुल 2 हजार 202 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें 2159 पद लेक्चरर के हैं। 24 विषयों के लिए निकाली लेक्चरर भर्ती में सबसे ज्यादा 350 पद हिंदी विषय के लिए हैं। इसके अलावा कॉमर्स के 340, अंग्रेजी के 325, पॉलिटिकल साइंस के 225, ज्योग्राफी के 210, गणित के 153 और फिजिक्स के 147 पद हैं। जबकि 409 पद अलग-अलग विषयों के लिए हैं। इसके लिए संबंधित विषय में मास्टर डिग्री तथा बीएड, डीएलएड डिप्लोमा जरूरी है।
इनकी भी निकले भर्ती
कोच की भर्ती निकालने से फायदा होगा। युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। लेकिन, पदों की संख्या बढ़ानी चाहिए। इसके अलावा क्रीड़ा परिषद में भी स्थाई कोच की भर्ती निकाली जानी चाहिए। इसके अलावा बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, ताइक्वांडो, लॉन टेनिस व एथलेटिक्स के लिए भी कोच की भर्ती निकालनी चाहिए।
Published on:
17 Nov 2024 11:49 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
