
Free admission in private schools: Revised RTE timetable released, applications till 10
राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत अपने बच्चों का फ्री एडमिशन चाहने वाले अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आरटीई प्रवेश का संशोधित टाइम टेबल जारी कर दिया है। नए कार्यक्रम के अनुसार अभिभावक अब 10 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। प्रवेश के लिए सबसे अहम राज्य स्तरीय ऑनलाइन लॉटरी एनआईसी की ओर से 12 मार्च को निकाली जाएगी। इससे बालकों का वरीयता क्रम निर्धारित होगा। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी होगी। अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय के सर्वर डाउन होने की समस्या से बचने के लिए 10 मार्च का इंतजार किए बिना तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
लॉटरी निकलने के बाद अभिभावकों को एक बड़ी राहत दी गई है। वे 12 मार्च से 16 मार्च के बीच अपने द्वारा चुने गए विद्यालयों के क्रम में बदलाव कर सकेंगे। प्रारंभिक शिक्षा सहायक निदेशक चन्द्रकिरण पंवार की ओर से जारी आदेश के अनुसार किसी भी बच्चे का हक न मारा जाए इसके लिए प्रवेश प्रक्रिया को तीन चरणों में बांटा गया है:
Published on:
07 Mar 2026 09:26 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
