8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilwara news : सर्दी में उद्यान में साधना शिविर में उमड़े साधक

भीलवाड़ा में नया दृष्टिकोण वाला शिविर

less than 1 minute read
Google source verification
Sadhaks flocked to the Sadhna camp in the garden in winter

Sadhaks flocked to the Sadhna camp in the garden in winter

Bhilwara news : नया दृष्टिकोण वाला शिविर प्रवचन नहीं प्रयोग की ओर से 4 से 9 मार्च तक 6 दिवसीय साधना शिविर भीलवाड़ा में होगा। इसकी तैयारी के लिए रविवार सुबह राजीव गांधी उद्यान समेत अन्य बगीचों में साधना करने वाले साधकों की सामूहिक साधना किया गया।

किरण सेठी ने बताया कि शून्य भैया एवं अधीरा के निर्देशन में साधना शिविर हुआ। शून्य भैया ने बताया कि कैसे अपने जीवन में परिवर्तन लाया जाए, कैसे अपनी समझ को बढ़ाई जाए व कैसे अपनी आंतरिक शक्तियों को जाग्रत किया जाए। शिविर के प्रणेता आलय के अनुसार सम्यक आहार, सम्यक व्यायाम एवं सम्यक निद्रा पर विशेष ध्यान देकर अपने जीवन को कैसे रूपांतरित किया जाता है। शिविर की व्यवस्था एवं संयोजन के लिए समितियां का गठन किया गया।

विनोद जैन, सत्य नारायण मंत्री, महावीर शर्मा, कैलाश चौधरी, शंकर सोनी ने अदृश्य अल्पाहार को तैयार किया। बनवारी लाल, माया सोमानी, राजेंद्र पोरवाल, एसएन मंत्री, मनीष सेठी, भूपेंद्र मोगरा, कैलाश दरगड़ आदि ने हिस्सा लिया। अधीरा का उषा अग्रवाल, रेखा सोनी, मंजूला मंत्री, सुशीला हिंगड़, पार्वती पोरवाल व सुमित्रा दरगड़ ने स्वागत किया। 250 से अधिक साधकों ने हिस्सा लिया।