Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilwara news : खुल गए स्कूल: खुलने व बंद होने का समय अलग

दीपावली पर 27 अक्टूबर से चल रही थी छुट्टियां

2 min read
Google source verification

Schools have opened: opening and closing times are different

Bhilwara news : भीलवाड़ा. दीपावली अवकाश के बाद शुक्रवार से एक बार फिर स्कूल खुल गए। पहले दिन स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रही, लेकिन शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में समानता व एकरूपता नहीं रखी। इसकी वजह से विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामला महात्मा गांधी व स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों से जुड़ा है। इनके खुलने व बंद होने का समय अलग-अलग है।

राज्य के महात्मा गांधी समेत सभी विद्यालयों का समय सर्दियों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक है जबकि स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों का समय सुबह 8.30 से 4.30 बजे तक है। यह करीब आठ घंटे का समय है। जो लंबा होने की वजह से परेशानी हो रही है। गर्मियों में भी सामान्य स्कूलों का समय जहां सुबह 7.30 से दोपहर एक बजे तक का रहा। जबकि स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों का समय सुबह 7.30 से दोपहर 3.30 बजे तक है।

केंद्र के नियम माने या राज्य के

विवेकानंद मॉडल स्कूलों के शिक्षकों को राज्य सरकार व केंद्र सरकार के नियमों को मानना मजबूरी हो गया है। मॉडल स्कूलों में परीक्षाएं सीबीएसई बोर्ड करवाता है और नियम राज्य सरकार के चलते हैं। इसके गफलत की वजह से परेशानी हो रही है। कई बार शिकायतें हुईं, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

हर ब्लॉक में मॉडल स्कूल

राज्य में संचालित स्वामी विवेकानंद मॉडल सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी के रूप में स्थापित है। वर्तमान में भीलवाड़ा जिले के हर ब्लॉक में मॉडल स्कूल व राजस्थान में 134 स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल संचालित है। ये स्कूल कक्षा 6 से 12 तक है। सरकार ने इसी सत्र से कक्षा 1 से 5 तक के स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल भी प्रारंभ किए हैं।

नियम अलग-अलग है

महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल का संचालन राज्य सरकार करती है। स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में केंद्रीय बोर्ड के नियम से परीक्षाएं होती है, इसलिए स्कूलों का समय भी अलग-अलग है।

- डॉ. रामेश्वर जीनगर, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सुवाणा