
Bhilwara news : सरकारी और गैर सरकारी स्कूल की दो सौ मीटर परिधि को सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री जोन घोषित किया जाएगा। इस क्षेत्र में आने वाली दुकानों तथा स्कूल में सिंगल यूज प्लास्टिक नजर नहीं आनी चाहिए। विद्यार्थियों को भी सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान की जानकारी देंगे ताकि उनके जागरूकता पैदा की जा सके। पर्यावरण बचाने के लिए शिक्षा विभाग ने यह पहल की है। विद्यार्थियों और कार्मिकों के लिए स्कूलों में प्रत्येक सप्ताह स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा
स्कूलों में प्रतिदिन प्रार्थना सभा में विद्यालय एवं परिसर को स्वच्छ रखने के लिए विद्यार्थियों और कार्मिकों को जागरूक किया जाएगा। विभाग के अधीन किसी कार्यालय एवं विद्यालय में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने को पाबंद किया जाएगा। विभाग की ओर से पूर्व में विद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने के आदेश का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
नो बैग डे पर लगाएंगे कालांश
सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने एवं इससे होने वाले नुकसान की जानकारी देने के लिए नो बैग डे पर शनिवार को एक कालांश लगाया जाएगा।
छात्रों को कर रहे जागरूक
सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए छात्रों को जागरूक कर रहे हैं। कहीं पर इसकी पालना भी की गई। अधिकारियों की वीसी में फिर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक एवं विद्यार्थियों को जागरूक करने का आदेश जारी हुआ। विद्यालयों की दो सौ मीटर परिधि क्षेत्र को भी सिंगल यूज प्लास्टिक जोन घोषित किया जाएगा।
डॉ. रामेश्वर जीनगर, सीबीईओ ,सुवाणा
Published on:
01 Feb 2025 10:33 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
