13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilwara news : रिप्स 2024 योजना का पोर्टल खोलने की रखी बात

राइजिंग राजस्थान की बैठक में रिप्स 2024 योजना पर चर्चा

less than 1 minute read
Google source verification
Talk of opening the portal of RIPS 2024 scheme

Talk of opening the portal of RIPS 2024 scheme

Bhilwara news : राइजिंग राजस्थान के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह रौठाड़ के साथ औद्योगिक संगठनों एवं निवेशको की बैठक जयपुर में हुई। इसमें लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा व चित्तौड़ प्रांत के उपाध्यक्ष महेश हुरकट ने हिस्सा लिया। बैठक में मुख्यमंत्री ने राइजिंग राजस्थान के साथ उद्योगों के विभिन्न नीतियों के लिए सुझाव मांगे। इसमें मुख्य रूप से औद्योगिक आवंटन नियम 1959 में संशोधन करने का आग्रह किया। इसमें रीको की ओर से आवंटित भूमि को किराए पर देने, उत्पादन में शुल्क जमा कर परिवर्तन किया जा सकता है। जबकि औद्योगिक आवंटन नियम 1959 के तहत यह प्रतिबंधित है। समय के साथ उत्पादन में परिवर्तन आवश्यक है। साथ ही उद्यमी को कठिन समय में शेड किराए देखकर या बिना अतिरिक्त शुल्क चुकाए बेचने का अधिकार दिया जाना चाहिए। यह सुविधा रीको औद्योगिक क्षेत्र में संभव है। राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना रिप्स 2024 योजना का पोर्टल नहीं खोला गया है। इस कारण से नए उद्योग लगाने वाले निवेशक यह लाभ नहीं ले पा रहे हैं। ऐसे में पोर्टल को शीघ्र खोलने की मांग की। राजस्थान टेक्सटाइल अपेरल पॉलिसी 2024 के तहत कई प्रकार के सुझाव दिए गए। इसमें बिजली की दरे, ब्याज एवं कैपिटल सब्सिडी से सिलिंग हटाने, एवं एमएसएमई उद्योगों के लिए बैंकिंग, व्हिलिंग एवं ट्रांसमिशन चार्ज की रियायत एवं एमएसएमई उद्योगों के अप्रूवल के पॉवर स्थानीय स्तर पर देने का आग्रह किया। बैठक में लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बॉलर, उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, चित्तौड़ प्रांत अध्यक्ष पवन गोयल उपस्थित थे।