16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilwara news : नृत्यों से झलका गणगौर का उल्लास, 50 साल से अधिक की महिलाओं ने रेंप पर किया केटवॉक

- चंग की थाप पर गायकों ने दी लोकगीतों की प्रस्तुति - मरूधरा माहेश्वरी संस्थान के दो दिवसीय होली स्नेह मिलन

2 min read
Google source verification
The joy of Gangaur was reflected in the dances, women above 50 years of age did catwalk on the ramp

The joy of Gangaur was reflected in the dances, women above 50 years of age did catwalk on the ramp

Bhilwara news : गणगौर उत्सव पर महिलाओं एवं युवतियों ने नृत्य करने के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। शाम को चंग की थाप पर लोकगायक बाबूलाल डागा व नारायण कलाणी ने गीतों की प्रस्तुति दी। मरूधरा माहेश्वरी संस्थान, मरूधरा माहेश्वरी महिला मण्डल एवं मरूधरा माहेश्वरी युवा मंच के तत्वावधान में रामेश्वरम में होली स्नेह मिलन के दो दिवसीय आयोजन की मंगलवार से शुरुआत हुई। संस्थान अध्यक्ष शांतिप्रकाश मोहता ने बताया कि बुधवार को लोकगायक राष्ट्रीय कलाकार मुकुंदगढ़ के संजय बिरख भीलवाड़ा आएंगे।

मरूधरा माहेश्वरी महिला मण्डल ने गणगौर उत्सव का आयोजन किया। इसमें लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। नृत्य प्रतियोगिता में खेलन दो म्हाने गणगौर भंवरजी, होलियां में उड़े रे गुलाल, उनसे मिली नजर जैसे गीतों पर प्रस्तुतियां दी गई। हर उम्र वर्ग की महिला शामिल थी। अध्यक्ष शीतल चाण्डक ने बताया कि उत्सव में गणगौर को नए नजरिया से प्रस्तुत करने ओर दर्शकों का मनोरंजन के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता की थीम गणगौर रेट्रो, गणगौर बॉलीवुड एवं गणगौर राजस्थानी रही। इसमें प्रथम रीतिका चांडक एंड ग्रुप, द्वितीय इशिता झंवर एंड ग्रुप तथा तृतीय श्रुति बाहेती एंड ग्रुप रहे। संगीता बाहेती ने बताया कि 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए मिसेज गणगौर प्रतियोगिता रही। महिला सदस्यों ने रेम्प पर केटवॉक किया। प्रतियोगिता में प्रथम सीमा जेठा, द्वितीय सुनीता डागा एवं तृतीय राजू लखानी रही। प्रश्नोत्तर राउण्ड मेें भी उत्साह का माहौल रहा। संचालन विनीता चांडक, रितिका चांडक एवं श्रुति बाहेती ने किया। इंटरनेशनल फिरोज म्यूजिकल ग्रुप ने संगीत की मधुर स्वरलहरियां बिखेरी।

संजय कॉलोनी महिला मंडल ने फागोत्सव मनाया। इसमें गंगा देवी, सुगना देवी, माया देवी, सीता सिखवाल, सीमा पारीक, आशा दाधीच, पदमा सोमानी, पारुल बियानी, कविता शर्मा, रानू व्यास, प्रियांशी काबरा, रीना जागेटिया, पूजा माली, मिठू माली, रेखा शर्मा, पूजा शर्मा, मीना शर्मा महिला ने फागोत्सव बनाया। भूमि, योगिता, सिद्धि, हर्षिता छोटे बच्चियों ने भजनों पर नृत्य किया।