13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilwara news : सड़क के बीच खोदी ट्रेंच, वाहन चालक परेशान

- पुराना आरटीओ रोड़ के दुकानदार धूल-मिट्टी से परेशान

1 minute read
Google source verification
Trench dug in the middle of the road, drivers troubled

Trench dug in the middle of the road, drivers troubled

Bhilwara news : पुराना आरटीओ रोड पर पिछले तीन माह से सीवरेज लाइन डालने का काम चल रहा है। करीब 150 से 200 मीटर पाइप लाइन डाले तीन माह होने के बाद भी सड़क के बीच ट्रेंच खुदी होने से वाहन चालक परेशान हो रहे। इससे दिनभर उड़ती धूल और मिट्टी से आसपास के दुकानदार व व्यापारी परेशान है। सड़क किनारे वाहन पार्किंग करने से जाम के हालात बने रहते है। लेकिन नगर निगम अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।

व्यवसायिक वाहन भी परेशानी का सबब

इस मार्ग पर व्यवसायिक वाहन भी परेशानी का सबब बने हुए है। यहां व्यवसायिक वाहनों से सामान चढ़ाने और उतारने के लिए वाहन को सड़क के किनारे ही खड़े कर दिया जाता है। इससे दिनभर में कई बाहर वाहनों की लम्बी कतार लग जाती है। इससे यहां से पैदल निकलना भी दुभर हो जाता है।

जाम से व्यवसाय भी प्रभावित

दुकानदार नरेन्द्र व अमित ने बताया कि पिछले तीन माह से सीवरेज के लिए सड़क को बीच से खोदकर छोड़ दिया गया। ऐसे में वाहन नहीं निकल पाते है। दोनों ओर वाहन खड़े होने से वाहनों को निकलने में और ज्यादा परेशानी आती है। सड़क के बीच मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। इससे धूल-मिट्टी उड़ती रहती है। राजेश कुमार ने बताया कि छोटी गाड़ियों के लिए भी कोई पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। दुकान के बाहर वाहन खड़ा करना अपने आप में बड़ी समस्या हो जाती है। मजबूरी में लोग वाहन को दुकानों के आगे ही लगाते हैं। जाम का एक बड़ा कारण यह भी है।

गिट्टी कराएंगे

पुराना आरटीओ रोड पर काम चल रहा है। जो काम हो गया है वहा पर जल्द डामर की गिट्टी करवाई जाएगी ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो। इस मार्ग पर लाइन डालने का काम अभी शेष है।

- हेमाराम चौधरी, आयुक्त नगर, निगम भीलवाड़ा