
The Vilayati Babul is the biggest enemy of the environment, it must be removed: Dilawar
Bhilwara news : पंचायती राज व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि पर्यावरण के क्षेत्र में सुधार होना चाहिए। भीलवाड़ा ने जैसा काम पूरे प्रदेश में होना चाहिए। भीलवाड़ा के लोगों से प्रेरणा लेकर पर्यावरण के क्षेत्र में काम करना चाहिए। प्रेरणा अमृता देवी से भी मिली थी, उनके बलिदान को नहीं भुलाया जा सकता है। दिलावर मंगलवार को अपना संस्थान एवं नगर निगम के पांच दिवसीय हरित संगम स्वच्छता एवं पर्यावरण मेले के समापन पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि आज हमारे सामने सबसे बड़ा दुश्मन विलायती बबूल है। इससे श्वास की बीमारियां होती है। कोई पौधा पनप नहीं पाता है। यह बहुत खराब पौधा है। दुर्भाग्य है कि उस समय के शासन ने क्या सोचा होगा। हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज़ से बीज छिड़के। ऐसे लग रहा है कि कोई हिन्दुस्तान में साजिश कर बर्बाद करना चाहता है। इन विलायती बबूल को हटाने का सरकार अपने स्तर पर प्रयास कर रही है। इसके लिए कुछ कम्पनियां आई है। कुछ अड़चनें है उसे दूर कर इनको भी निकालने की कोशिश करेंगे।
राजस्थान में प्रति व्यक्ति पर 28 पेड़
जंगल व हरियाली को लेकर सभी चिंतित है। राजस्थान में प्रति व्यक्ति 28 पेड़ हैं जबकि कनाडा में 9 हजार पेड़। तापमान लगातार बढ़ रहा है। पॉलीथिन मानवता की सबसे बड़ी दुश्मन है। रासायनिक खाद का उपयोग धरती मां के लिए घातक है। हर गांव हर शहर में बर्तन बैंक होना चाहिए। सरकारी कार्यालयों को वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।
जल, जंगल, जमीन, जानवर व जन संकट में
पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के राष्ट्रीय सह संयोजक राकेश जैन ने कहा कि आज जल, जंगल, जमीन, जानवर और जन संकट में है। विधायक अशोक कोठारी ने कहा कि अमृता देवी से प्रेरणा लेने की जरूरत है। अपना संस्थान के प्रांत सचिव विनोद मेलाना ने संस्थान की जानकारी दी। महापौर राकेश पाठक ने सम्बोधित किया। मेला संयोजक राधेश्याम सोमानी ने आभार जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, तिलोकचंद छाबड़ा मंचासीन थे। संचालन श्यामसिंह राठौड़, राघव आचार्य, सृष्टि सिंह ने किया। दिलावर ने केबीसी पर आधारित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। रक्तदान शिविर 68 यूनिट रक्त एकत्र किया।
सूर्य नमस्कार व मैराथन
सामूहिक सूर्य नमस्कार मोनिका कुमावत ने करवाया। ग्रीन हार्टफुलनेस रन एवं मैराथन दौड़ हुई। अरुण मुछाल के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली।
दिलावर ने चखा स्वाद
मंत्री दिलावर जानकी रसोई की स्टॉल्स पर पहुंचे। उन्होंने मिठाई, दूध, मक्के की पपड़ी, समेत अन्य का स्वाद चखा। चरागाह विकास की स्टॉल को देखा। यहां काम को देखकर बरून्दनी के भंवरलाल खटीक के पैर छुए। गोसेवा के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी ली। फ्लावर शो का निरीक्षण किया।
शिक्षक संघ ने की चर्चा
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष राम प्रसाद माणम्या व मंत्री सुरेश चन्द्र बड़वा ने दिलावर से शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की। सुशीला जाट, कल्पना जैन, राजेन्द्र शर्मा, अनूप सिंह, बसंत पोरवाल उपस्थित थे।
Published on:
15 Jan 2025 10:53 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
