
निरंकारी मिशन से जुड़े भक्तों ने शनिवार को बाबा हरदेव सिंह का जन्मदिन अनूठे तरीके से मनाया। भक्तों के हाथों में न पूजा की थाली थी और ना ही पुष्प मालाएं, बल्कि वे तो हाथों में झाडू ले अस्पतालों को साफ कर चमकाने में जुट गए।

कचरा उठाने के लिए तगारी उठाई एवं फावड़े भी चलाए। इसी तरह का सेवाभाव का नजारा शनिवार सुबह महात्मा गांधी राजकीय चिकित्सालय एवं राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में नजर आया।

इसी तरह का सेवाभाव का नजारा शनिवार सुबह महात्मा गांधी राजकीय चिकित्सालय एवं राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में नजर आया। निरंकारी मिशन के बाबा हरदेव सिंह की जन्म जयंती पर शुक्रवार से विविध कार्यक्रम हो रहे है। इसी कड़ी में शनिवार सुबह 8 बजे स्थानीय सेवादल व संगत ने सफाई अभियान के जरिए पसीना बहाया।

यहां राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में एसडीएम चिन्मयी गोपाल व उपनिदेशक आयुर्वेद डॉ. रमेश चन्द्र गनवाणी, डॉ. के.सी. नामा, डॉ. संजय शर्मा के सानिध्य में संयोजक जगपाल सिंह व सेवादल संचालक हरिचरण की अगुवाई में चिकित्सालय कोने-कोने में सफ ाई फ र्श, दीवार व पेड़-पौधे की छगाई का कार्य सेवाभाव से किया गया।

इस दौरान एसडीएम गोपाल ने कहा कि हम अपने घरों की सफ ाई तो करते ही है, परन्तु अपने आस-पास व शहर-देश को साफ सुथरा रखना चाहिए, तभी हमारा मानव जीवन सार्थक है।

महात्मा गांधी चिकित्सालय में सेवादारों ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.पी. आगीवाल के सानिध्य में सफाई अभियान को सेवा भाव के साथ अंजाम दिया। संयोजक जगपाल सिंह ने उद्बोधन भी दिया। सेवादल संचालक हरिचरण सिंह व मीडिया प्रभारी लादूलाल निरंकारी, रमेश मेहरा, रिटायर्ड तहसीलदार गंगापाल, कुशाल चन्द, गणेश भूषण, ओम मेहरा, गोपाल कटारिया आदि ने भी सेवादारों के साथ सफाई की।