
Bought property with people's money, opened fake companies and society
भीलवाड़ा. सुभाषनगर पुलिस ने गिरफ्तार आदर्श क्रेडिट कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी के निदेशक समेत ११ जनों को अदालत में पेश किया। जहां से सभी को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। इनसे पुलिस गहनता से पूछताछ में लगी है। उधर, निवेश के नाम पर कंपनी में लाखों रुपए गंवा चुके कई पीडि़त शनिवार को भी थाने पहुंचे। वहां पुलिस को आपबीती बताई। कई लोगों ने मोदी ब्रदर्स के खिलाफ रिपोर्ट भी दी है।
पुलिस के अनुसार मोदी ब्रदर्स ने सोसायटी में निवेश किए लोगों की मेहनत की कमाई से करोड़ों रुपए की प्रोपर्टी खरीदी। यहीं नहीं फर्जी कम्पनियां खोल उसमें राशि हस्तांतरित कर दी। प्रोपर्टी बिक नहीं पाई। सोसायटी ने करोड़ों रुपए फर्जी तरीके से लोन बांट दिए, जिनकी रिकवरी नहीं हुई। एेसे में सोसायटी डूबते चली गई। आयकर विभाग ने मोदी ब्रदर्स की प्रोपर्टी सीज कर दी। एेसे में वह प्रोपर्टी बेचकर धन नहीं चुका पाया।
दो की और तलाश
सोसायटी में करोड़ों के घोटाले मामले में सुभाषनगर पुलिस को वीरेन्द्र मोदी और ललिता मोदी की भी मुकदमे में जरूरत है। ललिता मोदी को अग्रिम जमानत मिली है। वीरेन्द्र मोदी जोधपुर पुलिस की अभिरक्षा में चल रहा है। वहां से उसे जेल भेजते ही सुभाषनगर पुलिस प्रोडक्शन वारंट से लेकर आएगी।
हैदराबाद जाएगी टीम, हैड ऑफिस से दस्तावेज करेगी जब्त
थानाप्रभारी पुष्पा कासौटिया ने बताया कि सोसायटी का मुख्य ऑफिस हैदराबाद में था। वहां से मुकदमों के सिलसिले में रिकॉर्ड जब्त करने को एक टीम आरोपियों को साथ लेकर वहां जाएगी। इससे पहले उनको रिमाण्ड और लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश मोदी की रिमाण्ड पर चल रही प्रियंका मोदी बेटी है। परिवार ने मिलकर सोसायटी का गठन किया और निवेश के नाम पर लोगों से जालसाजी कर दी। सुभाषनगर थाने में ही आरोपियों के खिलाफ २५ मुकदमे दर्ज है।
Published on:
27 Jun 2021 10:09 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
