9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम की नसीहत पर आए और खुद गाज गिरा गए

Came on the advice of CM and himself fell down प्रदेश में प्रशासन शहरों के संग अभियान की सुस्त चाल से नाराज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नसीहत पर नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव कुंजी लाल मीणा अजमेर संभाग के दौरे पर निकले है, इसी के तहत वह भीलवाड़ा पहुंचे। गुरुवार को न्यास परिसर से लेकर राजनीतिक गलियारे में उनकी कार्रवाई की चर्चा रही।

2 min read
Google source verification
Came on the advice of CM and himself fell down

Came on the advice of CM and himself fell down


भीलवाड़ा। प्रदेश में प्रशासन शहरों के संग अभियान की सुस्त चाल से नाराज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नसीहत पर नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव कुंजी लाल मीणा अजमेर संभाग के दौरे पर निकले है, इसी के तहत वह बुधवार को भीलवाड़ा पहुंचे। यहां नगर विकास न्यास परिसर में आयोजित शिविर का अवलोकन किया, यहां उन्होंने शिविर के काम काज को बढ़ाने के लिए अधिकारियों की खिंचाई की और नसीहत भी दी। गुरुवार को न्यास परिसर से लेकर राजनीतिक गलियारे में उनकी कार्रवाई की चर्चा रही।

नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव मीणा ने शहर के आजादनगर में सड़क के मध्य होने के बावजूद स्ट्रीप ऑफ लैंड नियम विरूद्ध तरीके से आवंटित करने के मामले में उपनगर नियोजक समेत चार अधिकारियों को चार्जशीट देने के आदेश दिए है। वहीं न्यास के दो कर्मियों को भी १७ सीसी के नोटिस जारी किए गए है। न्यास में कार्यवाहक तहसीलदार के रूप में बिजौलियां के नायब तहसीलदार शैतान सिंह काम करेंगे।

न्यास सचिव अजय कुमार आर्य को शिकायत मिली कि आजाद नगर में नियम विरूद्ध तरीके से सड़क मार्ग होने के बावजूद यहां एक व्यक्ति को न्यास ने स्ट्रीप ऑफ लैंड के लिए अतिरिक्त जमीन आवंटित कर दी, जो कि नियम विरूद्ध है। आर्य ने बुधवार को यह प्रकरण प्रमुख शासन सचिव मीणा के समक्ष रखा। मीणा ने इस पर सभी तथ्यों पर चर्चा की। उन्होंने उपनगर नियोजक, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता व प्रारूपकार को मौके पर बुला कर फटकार लगाई और जिला कलक्टर नकाते को कार्रवाई के निर्देश दिए।

नकाते ने बताया कि प्रमुख शासन सचिव के आदेशानुसार चारों को १६ सीसी के तहत चार्जशीट दी जाएगी। इसी प्रकार न्यास में यह व्यवस्था की जाएगी कि भविष्य में सड़क मार्ग से जुड़े रास्ते को सुरक्षा की दृष्टि से स्ट्रीप ऑफ लैंड के लिए नहीं दिया जाए।

न्यास के दो लिपिकों को चार्जशीटप्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत न्यास में आयोजित शिविर में पट्टे व नियमन कार्य के संदर्भ में कोताही बरतने पर न्यास सचिव ने लिपिक अरूण शर्मा व सुरेश खोईवाल को १६ सीसी की चार्जशीट दी है। मीणा के निर्देश पर शिविर होने के बावजूद पेन डाउन हड़ताल पर गए छह कनिष्ठ अभियंताओं को भी १६ सीसी के नोटिस जारी किए है।