
पत्रिका न्यूज नेटवर्क/बीगोद. (भीलवाड़ा). मांडलगढ़ क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक युवक को बंधक बनाकर कुछ लोगों ने मारपीट की और गुप्तांगों में मिर्च पाउडर डाल दिया। परिजन ने पहुंचकर युवक को बचाया। पीड़ित के पिता खोहरा कला निवासी प्याराराम मीणा ने मांडलगढ़ थाने में बिजौलियां के नयागांव निवासी रमेश मीणा, जालम की झोपड़ियां के रमेश पुत्र जमनालाल मीणा, दुर्गेश मीणा व बीराराम मीणा के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
झोपड़ियां गांव में बंधक बनाया
पुलिस के अनुसार रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र राहुल ट्रैक्टर चलाता है। दो नवंबर को बिजौलियां जाने की बात कहकर घर से निकला। अगले दिन सुबह तक नहीं लौटा। सुबह राहुल को फोन किया तो उसने बताया कि कुछ लोगों ने जालम की झोपड़ियां गांव में बंधक बना रखा है। परिजन पहुंचे तो राहुल के हाथ-पैर बांध रखे थे और गुप्तांगों में मिर्च पाउडर डालने से वह तड़प रहा था।
वीडियो बनाया, ढाई लाख मांगे
आरोप है कि घटना का वीडियो भी बनाया। आरोपियों ने राहुल को छोड़ने की एवज में ढाई लाख रुपए मांगे। पीड़ित के परिजन से 70 हजार रुपए वसूल कर कानूनी कार्रवाई नहीं कराने की बात जबरन लिखवाई।
Published on:
09 Nov 2022 10:15 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
