27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा विधानसभा चुनाव परिणाम: पांच पर भाजपा, एक पर कांग्रेस व एक पर निर्दलीय आगे

भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्‍न का माहौल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 3 Dec 2023, 1:35 PM IST

Chunav Results Live Update in bhilwara

Chunav Results Live Update in bhilwara

भीलवाड़ा जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए दोपहर 1 बजे तक चल रही मतगणना में पांच पर भाजपा, एक पर कांग्रेस और एक निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

विधानसभा चुनाव के आठ दिन बाद रविवार को उम्मीदवारों के भाग्य का पिटारा खुल गया। दोपहर एक बजे तक रूझानों में भीलवाड़ा शहर से निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कोठारी भाजपा के विट्ठलशंकर अवस्थी से 10426 मतों से आगे चल रहे हैं। मांडल से भाजपा के उदयलाल भडाणा कांग्रेस के रामलाल जाट से 19393 वोटों से आगे चल रहे हैं। सहाड़ा विधानसभा में भाजपा के लादूलाल पितलिया निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेन्द्र त्रिवेदी से 43229 वोटो से आगे चल रहे हैं । इसी तरह आसींद से भाजपा के जब्बर सिंह सांखला अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हगामीलाल मेवाडा से 3505 वोटो से आगे चल रहे हैं। मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से गोपाललाल शर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विवेक धाकड़ से 14301 वोटों से आगे चल रहे हैं। जहाजपुर में कांग्रेस प्रत्याशी धीरज गुर्जर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के गोपीचन्द मीणा से 743 वोटों से आगे चल रहे है |

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग