
College students will get a scholarship of Rs 30,000.
एमएलवी कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अध्यनरत नियमित छात्राओं को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से उच्च शिक्षा की गुणवत्ता एवं समानता को बेहतर करने की दृष्टि से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। प्राचार्य डॉ. संतोष आनंद ने बताया कि 10वीं व 12वीं में राजकीय विद्यालयों से उत्तीर्ण बालिकाओं को स्थानीय महाविद्यालय में इस वर्ष से स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेशित छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। ताकि उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं हो। इस योजना में आवेदन 10 सितंबर से शुरू हो चुके हैं। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर है। फाउंडेशन की वेबसाइट www.azimpremjifoundation.org/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए आधार कार्ड, रंगीन फोटो, बैंक विवरण, 10वीं व 12वीं की मार्कशीट, कॉलेज एडमिशन फीस की रसीद आदि दस्तावेज अपलोड कर फॉर्म सबमिट करना होगा। इस योजना के तहत प्रति वर्ष प्रति छात्रा को 30 हजार रुपए तक की छात्रवृत्ति मिलेगी।
Published on:
18 Sept 2025 08:36 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
