
भीलवाड़ा शहर को सुंदर बनाने के लिए दीवार पर पेंटिंग करते विधायक व कलक्टर
भीलवाड़ा।
हाथों में रंगों की कूंची थी, और दीवारों पर शहर को सुंदर बनाने से जुड़ी मन की कल्पनाएं उकेरी जा रही थी। पेशेवर कलाकारों के साथ जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी रंगों की कूची थामे हुए थे। कोई फूल तो कोई मोर बना मन के भाव दीवार पर जता रहा था। ये नजारा गुरूवार शाम शहर के राजेन्द्र मार्ग रोड पर दिखा,जहां जिला प्रशासन, नगर परिषद व चित्रकार समूह के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रंग-तरंग कार्यक्रम का आगाज किया गया।
READ: शक्ति की भक्ति के साथ सजे गरबा पांडाल
इस पहल की शुरूआत राजेन्द्र मार्ग स्कूल की दिवारों से की गई। अभी स्कूल की 12 दीवारों पर कलाकृतियां निर्माण का कार्य किया जाएगा। इसके बाद शहर के अन्य सार्वजनिक स्थलों की दीवारों पर सौन्दर्यकरण का कार्य होगा। स्कूल की 12 में से 11 दीवारों पर कलाकारों ने पेटिंग शुरू की, लेकिन एक दिवार जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों आदि के लिए रखी गई। इस पर जिला कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने सूरज एवं पहाड़, विधायक वि_लशंकर अवस्थी ने राष्ट्रीय पक्षी मोर, नगर परिषद सभापति ललिता समदानी ने कमल के फूल बनाया।
कलाकार जुटे दीवार पर शहर की संस्कृति व इतिहास की झलक दिखाने में
प्रशासन व जनप्रतिनिधियों द्वारा रंग-तरंग अभियान की औपचारिक शुरूआत के बाद कलाकार स्कूल चारदीवारी की 11 दीवारों को सुंदर बनाने में लग गए। इन दीवारों पर फड सहित चित्रकारी की विभिन्न विधाओ के माध्यम से पेटिंग की जा रही है। पेटिंग के माध्यम से शहर की संस्कृति, सभ्यता, विकास,इतिहास आदि की झलक दिखाने का प्रयास होगा। दीवारों पर कलाकारी करने वालों में प्रकाश जोशी, कल्याण जोशी, केजी कदम, कैलाश पालिया,सुशील सोनी, लोकेश जोशी, कैलाश पालिया, मनीष श्रोत्रिय, बाबूभाई, अनिल मोहनपुरिया, बबिता बंसत, निशा कानावत, बेला अग्रवाल, पलवनी वालूंज, दिपिका पाराशर, रामेश्वर जीनगर, गोपाल वैष्णव आदि कलाकार शामिल थे।
स्कूली बच्चें भी जुड़ेगे अभियान से
इस अभियान में कलाकारों को दीवारों पर रंगने के लिए सामग्री जिला प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई है। अभियान में कलाकारों के साथ चित्रकारी में रूचि रखने वाले युवाओं एवं विद्यार्थियों को भी जोड़ा जाएगा। इनके माध्यम से शहर की सभी प्रमुख स्थलों की दीवारों पर सौन्दर्यकरण होगा। राजेन्द्र मार्ग स्कूल पर प्रतिदिन शाम ४ बजे से कलाकार पेटिंग कार्य करेंगे।
Published on:
22 Sept 2017 12:00 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
