23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने दिया बड़ा बयान, देखे क्या कहा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का दावा-राज्य में सरकार होगी रिपीटकांग्रेस एकजुट, पायलट का मुद्दा भी सुलटा

Google source verification

भीलवाड़ा. प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा शनिवार रात भीलवाड़ा आए। उन्होंने कांग्रेस में एकजुटता का दावा किया। बोले-सचिन पायलट का मुद्दा तीन दिन पहले सुलट गया है। कांग्रेस में कोई झग़ड़ा नहीं है। सब एक है और मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इसी साल राज्य में कांग्रेस की दुबारा सरकार बनाएंगे। अगले साल केंद्र में मोदी सरकार को पलट देंगे।


यहां सर्किट हाउस में डोटसरा ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुष्कर सभा में भाजपा के किसी भी नेता का नाम नहीं लिया, जो प्रदेश का अपमान है। डोटासरा ने दावा किया कि सरकार विरोधी लहर एक फीसदी भी नहीं है। खुश कर्मचारी खुलकर कांग्रेस को वोट देने की बात कह रहे हैं। केंद्र सरकार को मजबूर होकर एनपीएस चालू रखने की बात कहनी पड़ी है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश भाजपा के झूठे वादों से तंग आ चुका है। कर्नाटक व हिमाचल में भाजपा की दुर्गति सबने देखी। देश में धर्म के आधार पर बांटने की राजनीति चल रही है। देश संविधान के आधार पर चलना चाहिए, न कि मोदीजी या योगीजी के हिसाब से। मोदी ने अजमेर की पुष्कर सभा में प्रदेश भाजपा के नेताओं का नाम नहीं, इससे बड़ा अपमान क्या होगा? पांच साल में भाजपा के एक भी नेता ने विपक्ष की हैसियत से ढंग का काम नहीं किया। राजेन्द्र राठौड़ व वसुन्धरा राजे के बीच मंच पर कैसे धक्का मुक्की हुई, उसकी कोई चर्चा नहीं कर रहा है।
मोदी पर हमला
डोटासरा ने कहा कि मोदी ने तीन काले कानून लाकर 15 माह किसानों को खून के आंसू रूलाए। फिर इन्हें वापस लिया। मोदी ने काले कानून वापस लेकर थूककर चाटा है। मैं न केजरीवाल हूं और न मोदी। मैं झूठ नहीं बोलता। ठोककर बोलता हूं। मोदी ने दो हजार का नोट चलाया कि भ्रष्टा्चार समाप्त हो जाएगा, लेकिन अब बंद कर दिया।
प्रदेश का भला नहीं किया
उन्होंने कहा कि पीएम ने राजस्थान की भलाई का एक भी काम नहीं किया। मोदी 9 साल में देश को गर्त में ले गए। ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने पर एक शब्द नहीं बोला। इससे भीलवाड़ा समेत 13 जिलों को सिंचाई व पेयजल पानी मिलता। गजेंद्र सिंह शेखावत जलसंसाधन मंत्री है। उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं है।
स्पीकर जोशी को जानती जनता
भाजपा के किसी लीडर का नाम न लेने पर डोटासरा ने कहा कि मोदी कोई शहंशाह थोड़े है। यह प्रजातंत्र है। मोदी प्रदेशध्यक्ष सोपी जोशी का नाम लेना नहीं चाहते है। जबकि उनके साथ का एमपी है। सीपी जोशी को कोई जानता तक नहीं है। हमारे सीपी जोशी (स्पीकर) को जानते है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा की योजना की बढ़ाई तक की नहीं की। उनकी सारी योजना बैकार थी क्या। एक आदि तो ठीक होगी। उसका नाम तो ले लेते। अपना गुणगान करके, राजीवगांधी व कांग्रेस को कोस कर चले गए। इससे क्या प्रदेश का भला हो रहा है क्या? डोटासरा का मानना है कि वसुंधरा ने एक आदि योजना तो चलाई होगी अच्छी। सारी बैकार थोड़ी चलाई। भामाशाह बीमा योजना अच्छी थी। उसे कांग्रेस ने और बहतर कर दिया। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यह कह रहे है कि यहां की लीडरशीष खत्म भाजपा की। मैं ही हूं। मेरे चेहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा, मेरे ही चेहरे पर वोट दो। लेकिन जनता नहीं देगी।
डोटासरा का स्वागत
डोटासरा का सर्किट हाउस में विधायक गायत्रीदेवी, कांग्रेस अध्यक्ष रामपाल शर्मा, बीज निगम अध्यक्ष धीरज गुर्जर, अनिल डांगी, उपभोक्ता भंडार अध्यक्ष ओम नराणीवाल, चेतन डिडवानिया, रेखा हिरण, महेश सोनी, हगामीलाल मेवाड़ा, मुकेश वर्मा, प्रकाश चौधरी आदि ने स्वागत किया। डोटासरा कार्यकताओं से मिले तथा समस्या सुनी।