9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘कांग्रेस का सभापतिÓ, फिर काहे का विरोध

भाजपा से निष्कासित नगर परिषद सभापति ललिता समदानी को कांग्रेस में शामिल करने को लेकर कुछ नेताओं की खिलाफत के बाद पार्टी के कई पदाधिकारी उनके बचाव में आ गए है। जहाजपुर से पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव धीरज गुर्जर ने कहा कि समदानी को सत्ता व संगठन ने एक राय से कांग्रेस में शामिल किया है। समदानी कद्दवार नेता होने के साथ ही सालों से भीलवाड़ा शहर के विकास के लिए समर्पित रही।

2 min read
Google source verification
Congress President', then opposes

Congress President', then opposes

भीलवाड़ा । भाजपा से निष्कासित नगर परिषद सभापति ललिता समदानी को कांग्रेस में शामिल करने को लेकर कुछ नेताओं की खिलाफत के बाद पार्टी के कई पदाधिकारी उनके बचाव में आ गए है। जहाजपुर से पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव धीरज गुर्जर ने कहा कि समदानी को सत्ता व संगठन ने एक राय से कांग्रेस में शामिल किया है। समदानी कद्दवार नेता होने के साथ ही सालों से भीलवाड़ा शहर के विकास के लिए समर्पित रही।

समदानी के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस को भी एक दशक बाद नगर परिषद में सभापति मिला है। गुर्जर ने कहाकि सभापति समदानी के नेतृत्व में सत्ता व संगठन भीलवाड़ा नगर परिषद के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। समदानी के विरोध के सवाल पर उन्होंने कहाकि जब सत्ता व संगठन ने समदानी को पार्टी में शामिल किया है तो कही पर भी विरोध की गुजांइश नहीं रह जाती है। वरिष्ठ नेताओं के नाराज होने पर उनका कहना था कि ये नाराजगी क्षणिक हो सकती है, लेकिन प्रयास यही है कि संगठन शहर एवं जिले में मजबूती से उभरे और जनता के विकास कार्य हो।

एक धड़े का अविश्वास प्रस्ताव
दूसरी तरफ सभापति समदानी के कांग्रेस में शामिल किए जाने के विरोध में कार्यकर्ता प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव अर्चना दुबे की अगुवाई में जिला कांग्रेस कार्यालय मे एकत्रित हुए। यहां उन्होंने समदानी के पार्टी में शामिल किए जाने के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव रखा। अर्चना ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी समदानी को पार्टी में शामिल किया जाना संगठन के लिए ठीेक नहीं है। अर्चना ने कहाकि पूर्व पार्षद संजय पेडीवाल, उस्मान खां, पृथ्वीराज नकवाल, इश्तियाहक छीपा, रफीक शेख, किशन सोनी, कुशल गर्ग आदि बैठक में शामिल हुए।

कांग्रेस के संगठन दिखे पक्ष में
समदानी के पक्ष में शुक्रवार को कांग्रेस के अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी नजर आए। यहां नगर परिषद स्थित सभापति कक्ष में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा हिरण की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशुल माथुर, ऑल इण्डिया राजीव गांधी बिग्रेड के रियाज पठान की टीम ने स्वागत किया। वाल्मीकि समाज ने पार्षद राजकुमार घावरी के नेतृत्व में बधाई दी। विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी बधाई देने आए। कांग्रेस कार्यालय मे बैठक पर आपत्ति समदानी समर्थक कांग्रेस नेताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय में समदानी के खिलाफ बुलाई बैठक पर विरोध जताया और प्रदेश आलाकमान को भी इस बारे में अवगत कराया। इन सबके बीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा निजी कारणों से कुछ दिनों के लिए जिले से बाहर चले गए है।