8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवाद के बाद साइकिलें समेटी और दुबारा वितरित की

हनुमाननगर। भीलवाड़ा जिला स्थित अमरवासी राजकीय बालिका विद्यालय में जहाजपुर विधायक ने पूर्व प्रधान होने को वर्तमान जनप्रतिनिधि नहीं होने का आरोप लगाते हुए कर्यक्रम में साइकिल वितरण करने से रोक दिया। उनके जाने के बाद दोबारा पूर्व प्रधान ने साइकिल वितरित की। क्षेत्र के कई राजकीय विद्यालयों में राज्य सरकार की योजना के तहत साइकिलें वितरित की गई। Controversy over distribution of bicycles in Bhilwara

less than 1 minute read
Google source verification
Controversy over distribution of bicycles in Bhilwara

Controversy over distribution of bicycles in Bhilwara

हनुमाननगर। भीलवाड़ा जिला स्थित अमरवासी राजकीय बालिका विद्यालय में जहाजपुर विधायक ने पूर्व प्रधान होने को वर्तमान जनप्रतिनिधि नहीं होने का आरोप लगाते हुए कर्यक्रम में साइकिल वितरण करने से रोक दिया। उनके जाने के बाद दोबारा पूर्व प्रधान ने साइकिल वितरित की। क्षेत्र के कई राजकीय विद्यालयों में राज्य सरकार की योजना के तहत साइकिलें वितरित की गई। Controversy over distribution of bicycles in bhilwara

अमरवासी बालिका विद्यालय में पूर्व प्रधान सीतादेवी गुर्जर साइकिल वितरण समारोह में पहुंचे। यहां जहाजपुर विधायक गोपीचन्द मीणा ने यह कहते हुए कार्यक्रम रोक दिया कि सीतादेवी गुर्जर पूर्व प्रधान है एवं नीरज गुर्जर कोई जनप्रतिनिधि नहीं है। हम अभी के जनप्रतिनिधि हैं। यह कहते हुए विधायक मीणा व प्रधान शिवजीराम मीणा ने स्वयं साइकिल वितरण किया।

वितरण के बाद जहाजपुर विधायक गोपीचन्द मीणा और प्रधान शिवजीराम मीणा चले गए। उनके जाने के बाद वापस साइकिल मंगवाकर पूर्व प्रधान सीतादेवी गुर्जर सहित मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साइकिल वितरण की। वहीं भाजपा से प्रधान शिवजीराम मीणा ने कहा कि जिनकी साइकिल थी वह ले गए। मुझे कुछ पता नहीं है।

जहाजपुर विधायक गापीचन्द मीणा ने कहा कि कांग्रेस प्रतिनिधि के तौर पर कार्य कर रहे सीबीईओ जयदेव जोशी व एसबीईओ जगदीश मीणा ने बिना पद के लोगों को अतिथि बनाया लेकिन हमने उनको साइकिल नहीं बांटने दी। हमने साइकिलें वितरित की। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की ओर से राजकीय विद्यालयों में नवीं कक्षा की छात्राओं को साइकिलें दी जाती है, ताकि छात्राओं को विद्यालय आने—जाने में परेशानी नहीं हो। Controversy over distribution of bicycles in Bhilwara