15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेडच नदी में कोई रोज गटक जाता है एक बकरी, क्षेत्र में कई बकरियां गायब हुई तो खुला ये राज, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
Crocodile Badch river kill gote in bhilwara

Crocodile Badch river kill gote in bhilwara

बडलियास।

कस्बेे के निकट बहने वाली बेडच नदी क्षेत्र में इन दिनों मगरमच्छ का आतंक बना हुआ है। नदी के आस—पास चरने वाली बकरी को मगरमच्छ अपना शिकार बना रहा है।

प्रत्यक्ष दर्शी बिलोड़ निवासी भैरूलाल गुर्जर ने बताया कि पिछले दो दिन से बिलोड़ बहाले मे रोज एक बकरी को मगरमच्छ अपना शिकार बना रहा हैं। जगदीश बैरवा व बालु लाल गुर्जर की एक—एक बकरी को अपना शिकार बना चुका है जिससे क्षेत्र के चरवाहों मे दहशत बनी हुई हैं।

जब बाड़े में घुस गया था मगरमच्छ
30 जुलाई को गेंदलिया क्षेत्र के सूठेपा गांव में देर शाम को एक बाड़े के पास मगरमच्छ देख लोगों में सनसनी फैल गई थी। मगरमच्छ को देखते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि उदलियास रोड पर सुठेपा गांव के बाहर पूर्व सरपंच रमेश शर्मा के बाड़े के पास लोगों ने मगरमच्छ को देखा जो गांव की ओर बढ़ रहा था। ग्रामीणो ने गांव में मगरमच्छ की सूचना मंगरोप थाने में दी थी। जिस पर मंगरोप थानाधिकारी नरेन्द्र सिंह सहित मेनाल से वनकर्मी मौके पर पहुंचे तथा मगरमच्छ को काबू पकार बेड़च नदी में छोड़ा।

मगरमच्‍छोंं का तालाब

गंगापुर क्षेत्र के पोटला तालाब मगरमच्छों के तालाब के नाम से जाना जाता है। इस तालाब में कभी सैकड़ों की संख्या में मगरमच्छ थे। पोटला तालाब से निकलकर बस्तियों में आने जाने पर मगरमच्छों को वापस तालाब में छोड़ा जाता है।

बस्तियों में पहुंचने लगे मगरमच्‍छ

गंगापुर क्षेत्र के पोटला गांव के तालाब में मगरमच्छ थे। गर्मी के द‍िनों में पानी सूखने पर ये मगरमच्छ तालाब से निकलकर पोटला या आसपास की बस्तियों में पहुंच जाते थे। लोग क‍िसी तरह मगरमच्छ काबू में करते थे। क्षेत्र में मगर मच्‍छों की दहशत थी।

वन्यजीवों ने किया का हमला


11 अगस्त को बदनौर क्षेत्र के बिच्छुदड़ा गांव में एक भालू ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। भालू के हमले में चार महिलाएं सहित एक मासूम घायल हो गया था। जहां से उन्हें बदनौर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया गया। जहां से एक की हालत गंभीर होने पर भीलवाड़ा रैफर किया गया था। गांव में भालू को देख अफरा तफरी मच गई। लोग अपने घरों में घुस गए थे।