
नेशनल हाईवे निर्माण कंपनी से नाराज युवा शक्ति दल ने किया धरना प्रदर्शन
जहाजपुर/भीलवाड़ा. कस्बे की नागदी नदी में से निकल रही सड़क की पुलिया के निर्माण के दौरान सरस्वती कंस्ट्रक्शन कंपनी ने युवा शक्ति दल के सदस्यों को 1 जनवरी 2017 लिखित में एक पत्र सौंपकर वादा किया सड़क निर्माण के बाद नागदी के पूर्व स्वरूप के अनुसार घाट निर्माण कराने के साथ ही मलबे की सफाई करा दी जाएगी। लेकिन कंपनी अब अपने वादे के मुताबिक कार्य नहीं कर रही है। इससे कस्बेवासियों में रोष व्याप्त है।
इस बात से नाराज युवा शक्ति दल ने शुक्रवार को माडलगढ़ रोड़ पर शमशान घाट के सामने धरना दिया। उप निरक्षक महेन्द्र सिंह मय जाप्ते ने मौके पर पहुंच कर समझाइश कर उच्च अधिकारियों को इस मामलें को लेकर अवगत कराया। युवा शक्ति दल के श्याम चौधरी ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू कराने से पूर्व कंपनी के पूर्व मैनेजर नरेश चौधरी ने नागदी के स्वरूप को वापस बरकरार करने और दोनों ओर घाट निर्माण का वादा किया था। कंपनी ने कुछ हद तक मलबा निकाला पर दोनों ओर घाट का निर्माण नहीं कराया। नदी में से पूर्ण मलबा नहीं निकलने से आने वाली पानी की सीर भी बंद हो गई है। जिससे नदी पूर्णतया सूखी नजर आती है। युवा शक्ति दल ने उच्च अधिकारियों से और नगर के वकील रितेश कांटिया के माध्यम से नोटिस भी दिलवाया गया था कि सड़क निर्माण कंपनी से नदी के घाट निर्माण, वहीं निकास द्वार में जमा मलबे को हटाकर दुरुस्त करे व अंडर पास पर रोड बनवाया जाए। लेकिन सड़क निर्माण कम्पनी कली हटधर्मिता और वादा खिलाफी कर रही है। इस मौके पर अंकित सोनी, हरिश पत्रिया, नवीन लौहिया, उस्मान दुर्रानी, मुकेश मूंदड़ा, सहित कई युवा मौजूद थे।
Published on:
31 Aug 2018 04:07 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
