
भीलवाड़ा। मांडलगढ़ कस्बे में बस स्टैंड के निकट नाले में पहुंचे मगरमच्छ ने बुधवार सुबह सनसनी फैला दी। मौके पर भीड़ हो गई। वन विभाग ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को बूंदी क्षेत्र के गरड़दा डैम छोड़ा।
जानकारी के अनुसार, जालेश्वर तालाब के ओवरफ्लो से बरसाती पानी के साथ मगरमच्छ नाले में आ गया। बस स्टैंड के समीप सामुदायिक शौचालय पर सुबह लोग आए तो मगरमच्छ को देखा। लोग एकत्र हो गए। सेल्फी लेने लगे। मगरमच्छ की तस्वीर व वीडियो वायरल हो गया।
नाले की दोनों दीवारों पर लोग जमा हो गए। क्षेत्रीय वन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि रविंद्र सिंह टीम समेत पहुंचे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा। उसे गरड़दा डैम में छोड़ दिया। मगरमच्छ लगभग 10 फीट लंबा, वजन 70 किलो एवं उम्र लगभग 14 वर्ष है।
Published on:
11 Sept 2024 06:37 pm

बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
