11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहन को विदा करने से पहले उठा भाई का जनाजा

खेत पर रखवाली के दौरान जहरीले जीव के काटने से मौत हो गई

2 min read
Google source verification
Bhilwara, Bhilwara news, Death bites poisonous creature in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest hindi news in bhilwara

बदनौर में जहरीले जंंतु के काटने से युवक की मौत के बाद जमा परिजन व ग्रामीण

बदनोर।

बहन को डोली में विदा करने से पहले भाई का जनाजा उठ गया। यह हृदय विदारक घटना हुई बुधवार रात को मालियों के मोहल्ले में हुई। रात में खेत पर रखवाली के दौरान जहरीले जीव के काटने से मौत हो गई। दो दिन बाद मृतक के बड़े भाई और उसकी बहन की शादी होने से घर में चल रही तैयारियां धरी रह गई। खुशियां मातम में बदल गई। मोहल्ले में भी शोक की लहर दौड़ गई।

READ: बीच बाजार इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में तोड़फोड़, फैली सनसनी

जानकारी के अनुसार मालियों के मोहल्ला निवासी शब्बीर मोहम्मद के बड़े पुत्र सद्दाम और पुत्री रेशमा का 4 नवम्बर को विवाह होना है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। घर में खुशी का माहौल था। शादी की चलते बुधवार रात घर में नाच-गाने का कार्यक्रम था। नाच-गाने के बाद शब्बीर का छोटा पुत्र रूस्तम (17) खेत पर रखवाली के लिए चला गया। तड़के उसे जहरीले जीव ने काट लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।

READ: बंद रहा खजूरी कस्बा, अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी

खेत पर ही सोए उसके चचेरा भाई तस्लीम ने उसे संभाला। उसने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे आसींद अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पलभर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। उधर, उपप्रधान घनश्याम सिकलीगर, तहसीलदार नवलराम मीणा और थानाप्रभारी नंदूसिंह वहां पहुंचे। परिवार को सांत्वना दी गई।

मधुमक्खियों के हमले में घायल ने भी दम तोड़ा

माण्डल कस्बे में गत दिनों शव यात्रा के दौरान मधुमक्ख्यिों के हमला करने से घायल हुए व्यक्ति ने भी गुरुवार तड़के उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सहायक उपनिरीक्षक प्रतापसिंह के अनुसार गत 25 अक्टूबर को घोड़ास निवासी रामचन्द्र सेन (90) का निधन हो गया था। शव यात्रा के दौरान रास्ते में मधुमक्ख्यिों ने हमला कर दिया था। हमले में 30-40 जने समेत रामचन्द्र का दिव्यांग पुत्र नंदलाल सेन (56) गम्भीर रूप से घायल हो गया था। उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कनराया गया था। वहां से निजी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। वहां उसने दम तोड़ दिया।