6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार ढही, महिला श्रमिक की मौत

बाइपास चौराहे पर कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार ढहने से महिला श्रमिक की मौत हो गई

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara news, Death of Female Workers in wall collapse In bhilwara,  Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

कस्बे के बाइपास चौराहे पर रविवार को कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार ढहने से महिला श्रमिक की मौत हो गई।

काछोला।

कस्बे के बाइपास चौराहे पर रविवार को कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार ढहने से महिला श्रमिक की मौत हो गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मदद को दौड़े। मलबा हटाकर संतोषी को काछोला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गम्भीर होने पर भीलवाड़ा रैफर कर दिया। जिला मुख्यालय के महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला श्रमिक ने दम तोड़ दिया।

READ: एमजी अस्पताल में स्टाफ के व्यवहार से संतुष्ट नहीं जनता, मरीजों पर किए मोबाइल सर्वे में हुआ खुलासा

जानकारी के अनुसार भैरूलाल मंत्री के कॉम्प्लेक्स में बेसमेंट में निर्माण चल रहा है। इस दौरान भरभरा कर दीवार ढह गई। वहां काम कर रही संतोषी देवी जीनगर (40) मलबे में दब गई। इससे हड़कम्प मच गया। आसपास के लोग मदद को दौड़े। मलबा हटाकर संतोषी को काछोला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गम्भीर होने पर भीलवाड़ा रैफर कर दिया।

READ: तस्कर के हवालात तोड़ भागने के बाद लिया सबक, थाने में नियम विरूद्ध रख रहा था निगरानी

काछोला थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह सोलंकी भी पहुंचे। जिला मुख्यालय के महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान संतोषी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों के मुताबिक संतोषी की मजदूरी से परिवार पलता था। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। उसका पति कई साल से बीमार है और चार बेटियां व एक बेटा है।

अज्ञात कारणों से लगी आग, दमकल ने पाया काबू

सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती नोहरा जाटों की गांव में रविवार दोपहर बाद एक खेत पर अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। नोहरा जाटों की गांव में सीताराम जाट के खेत पर रविवार दोपहर बाद अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग फैल गई और खेत में पड़ी सूखी घासफूस जलने लगी। सूचना पर भीलवाड़ा से आई दमकल ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। ग्रामीण भागचन्द जाट ने बताया कि आग से खेत पर रखे 5-7 पानी के प्लास्टिक के पाइप जल गए।